उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः तीन जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट! अगले 24 घंटे भारी

Uttarakhand Breaking: Avalanche alert in three districts! Next 24 hours will be heavy

देहरादून। उत्तराखंड के तीन जिलों में हिमस्खलन को लेकर अलर्ट दिया गया है, यह अलर्ट रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान चंडीगढ़ ने दिया है। कहा गया है कि चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में अगले 24 घंटे में 2950 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमस्खलन हो सकता है। बता दें कि बीते सप्ताह माणा के पास हिमस्खलन हुआ था, जिसकी चपेट में 55 मजदूर आ गए थे। इनमें से 46 को सुरक्षित निकाला गया, जबकि आठ मजदूरों की मौत हो गई थी। अभी इस क्षेत्र में दो से तीन फीट तक बर्फ जमी है। बर्फ पिघलने के बाद सबसे पहले मजदूरों को रहने के लिए नए कंटेनर स्थापित किए जाएंगे। पिछले दो साल से माणा गांव-माणा पास हाईवे का सुधारीकरण और चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की ओर से प्राइवेट फर्म को हाईवे चौड़ीकरण का काम सौंपा गया है।