उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः चमोली के बाद अब उत्तरकाशी में हुआ हिमस्खलन! बर्फ के साथ बोल्डर आने से बाधित हुआ हाईवे, मौसम के तल्ख तेवर

Uttarakhand Breaking: After Chamoli, now avalanche in Uttarkashi! Highway blocked due to boulders coming with snow, weather turns harsh

उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में मौसम के तल्ख तेवरों ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। चमोली के बाद अब उत्तरकाशी में भी हिमस्खलन होने की खबर सामने आई है। यहां गंगोत्री हाईवे पर डबराणी में पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ है। जानकारी के अनुसार दोपहर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी होने से अचानक भारी मात्रा में कच्ची बर्फ के साथ बोल्डर और मलबा गंगोत्री हाईवे पर आ गिरे। साथ ही यह भागीरथी नदी तक जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय वहां से वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। इसिलए बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं भटवाड़ी में वाहनों को रोककर वापस भेजा जा रहा है। बीआरओ की मशीनरी भी लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से पत्थर आने के कारण वहां पर कार्य नहीं कर पा रहे।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भारी बर्फबारी के चलते करीब चार फीट बर्फ गिर चुकी है। तो वहीं गंगोत्री हाईवे भी सुक्की टॉप से आगे बर्फबारी और भूस्खलन के कारण सुबह से ही बंद पड़ा हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से भटवाड़ी से आगे वाहनों की आवजाही बंद कर दी है। 
बता दें कि उत्तराखण्ड में गुरूवार से झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश के चलते जहां तापमान में खासी गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं कई जगहों पर बारिश के चलते लोगों की परेशानियां भी बढ़ गयी हैं। इधर माणा में हुए हिमस्खलन के बाद कई मजदूर बर्फ में दबे हुए हैं, जिनकी तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।