उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः माणा ग्लेशियर हादसा! एक और श्रमिक की मौत की खबर, अबतक 5 लोगों की मौत

Uttarakhand Big Breaking: Mana Glacier Accident! News of death of another worker, 5 people dead till now

चमोली। माणा ग्लेशियर हादसे में एक और श्रमिक की मौत होने की खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो रेस्क्यू टीमों ने एक और शव बरामद किया है। इसी के साथ मृतकों की संख्या अब 5 हो गयी है, जबकि तीन अन्य श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बता दें कि बीती 28 फरवरी को माणा में भारी हिमस्खलन हुआ था। जिसकी चपेट में आने से बीआरओ के 54 मजदूर फंस गए थे। इस दौरान 50 मजदूरों को शनिवार की शाम तक रेस्क्यू किया जा चुका था। इनमें से 4 की मृत्यु हो चुकी थी। वहीं गम्भीर रूप से घायल 1 मजदूर को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। जबकि 4 लापता श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। इस बीच खबर आ रही है कि एक श्रमिक का शव बरामद हुआ है, जबकि तीन की तलाश जारी है।