ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

दिल्ली-एनसीआर के 'गैस चैंबर' से भागकर सरोवर नगरी पहुंचे पर्यटक: नैनीताल की स्वच्छ आबोहवा में ली राहत की सांस; पर्यटन कारोबार में लौटी रौनक

🕒 Last Updated:2026-11-10 11:01:47
Prefer us on
दीपावली के पावन पर्व के बाद जहां देश के कई मैदानी हिस्से और खासकर दिल्ली-एनसीआर का क्षेत्र जहरीले स्मॉग व भयंकर वायु प्रदूषण की चपेट में है, वहीं उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के पर्वतीय स्थल पर्यटकों के लिए 'संजीवनी' साबित हो रहे हैं।
दिल्ली-एनसीआर के 'गैस चैंबर' से भागकर सरोवर नगरी पहुंचे पर्यटक: नैनीताल की स्वच्छ आबोहवा में ली राहत की सांस; पर्यटन कारोबार में लौटी रौनक

दिल्ली-एनसीआर के 'गैस चैंबर' से भागकर सरोवर नगरी पहुंचे पर्यटक: नैनीताल की स्वच्छ आबोहवा में ली राहत की सांस; पर्यटन कारोबार में लौटी रौनक (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • दीपावली के पावन पर्व के बाद जहां देश के कई मैदानी हिस्से और खासकर दिल्ली-एनसीआर का क्षेत्र जहरीले स्मॉग व भयंकर वायु प्रदूषण की चपेट में है, वहीं उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के पर्वतीय स्थल पर्यटकों के लिए 'संजीवनी' साबित हो रहे हैं।
  • ग्रीन पटाखों के दावों के बीच हुई आतिशबाजी के चलते दिल्ली में औसतन एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 488 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मानकों से कई गुना अधिक है।
  • ऐसे में 'गैस चैंबर' बन चुकी दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा और धुंध से निजात पाने के लिए लोग अब बड़ी संख्या में देवभूमि की पहाड़ियों का रुख कर रहे हैं।

नैनीताल। दीपावली के पावन पर्व के बाद जहां देश के कई मैदानी हिस्से और खासकर दिल्ली-एनसीआर का क्षेत्र जहरीले स्मॉग व भयंकर वायु प्रदूषण की चपेट में है, वहीं उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के पर्वतीय स्थल पर्यटकों के लिए 'संजीवनी' साबित हो रहे हैं। ग्रीन पटाखों के दावों के बीच हुई आतिशबाजी के चलते दिल्ली में औसतन एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 488 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मानकों से कई गुना अधिक है। ऐसे में 'गैस चैंबर' बन चुकी दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा और धुंध से निजात पाने के लिए लोग अब बड़ी संख्या में देवभूमि की पहाड़ियों का रुख कर रहे हैं।

मैदानी इलाकों में बढ़ता वायु प्रदूषण अब पहाड़ों के पर्यटन कारोबार को भी नई रफ्तार देता नजर आ रहा है। दीपावली के बाद दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा और धुंध का असर बढ़ने से लोग स्वच्छ आबोहवा की तलाश में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इसका सीधा असर सरोवर नगरी नैनीताल सहित आसपास के पर्यटन स्थलों पर दिखाई देने लगा है। नैनीताल, भीमताल और मुक्तेश्वर में पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबार में रौनक लौट आई है। होटल, टैक्सी, नौकायन और अन्य पर्यटन गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों के चेहरे भी खिलने लगे हैं। दिल्ली में दीपावली के बाद वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई। आतिशबाजी के बाद हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने से लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर 488 तक पहुंच गया। ऐसे हालात में परिवार को प्रदूषण से दूर रखने और कुछ दिन स्वच्छ वातावरण में बिताने के लिए दिल्ली-एनसीआर के कई परिवार उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की ओर निकल पड़े हैं। सरोवर नगरी पहुंच रहे पर्यटक नैनी झील में नौकायन का आनंद लेने के साथ ही हिमालय दर्शन, स्नो व्यू और लवर्स पॉइंट जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। शहर के प्रमुख पार्किंग स्थलों पर भी वाहनों की संख्या बढ़ने लगी है। पर्यटकों की आवाजाही से बाजारों और पर्यटन से जुड़े व्यवसायों में भी हलचल बढ़ी है। दिवाली सप्ताहांत पर देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे सैलानी नैनीताल के साथ भीमताल, मुक्तेश्वर और आसपास के प्राकृतिक स्थलों का भी आनंद ले रहे हैं। दिल्ली से परिवार के साथ नैनीताल पहुंचे एक पर्यटक ने बताया कि दीपावली के बाद दिल्ली में प्रदूषण काफी बढ़ गया था। चारों ओर धुंध छाई हुई थी और सांस लेना मुश्किल हो रहा था। गले में परेशानी होने के बाद परिवार को कुछ समय के लिए प्रदूषण से दूर रखने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि नैनीताल पहुंचकर लंबे समय बाद रात में आसमान में तारे दिखाई दिए। उनके अनुसार, दिल्ली में जहां प्रदूषण के कारण गैस के घेरे जैसा अनुभव हो रहा था, वहीं पहाड़ों की खुली हवा में राहत महसूस हो रही है। दीपावली के बाद भाई दूज और गोवर्धन पूजा सहित लगातार चार से पांच दिन का लंबा सप्ताहांत होने के कारण नैनीताल, रामनगर और जिले के अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने यातायात व्यवस्था तथा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस ने विशेष पुलिस बल, पीएसी, भारतीय रिजर्व पुलिस बल, प्रशिक्षु जवानों और जनपद के विभिन्न थानों तथा पुलिस लाइन में तैनात कर्मियों को यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में लगाया है। फिलहाल पर्यटकों की आवाजाही सामान्य होने के कारण यातायात में कोई विशेष बदलाव या प्रतिबंध लागू नहीं किया गया है। हालांकि, आगामी दो से तीन दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर परिस्थितियों के अनुसार गतिशील यातायात योजना लागू की जाएगी। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में मीडिया के माध्यम से 24 घंटे पहले जानकारी दी जाएगी। मैदानी क्षेत्रों में प्रदूषण की समस्या पहाड़ों के पर्यटन को भले ही बढ़ावा दे रही हो, लेकिन पर्यटकों की बढ़ती आमद के साथ पहाड़ों के पर्यावरण पर दबाव बढ़ने की आशंका भी है। वाहनों की बढ़ती संख्या, कूड़ा और पर्यटन स्थलों पर अव्यवस्थित गतिविधियां प्राकृतिक सुंदरता के लिए चुनौती बन सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि पर्यटन कारोबार को गति देने के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर भी बराबर ध्यान दिया जाए। नैनीताल की पहचान उसकी झीलों, जंगलों और स्वच्छ आबोहवा से है। यदि यही प्राकृतिक विरासत सुरक्षित रहेगी, तभी पर्यटन की यह रौनक लंबे समय तक कायम रह सकेगी।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

भारत विरोधी झूठे प्रचार पर विदेश मंत्रालय सख्त! ढाका से कार्रवाई की मांग,दिल्ली के नाम पर फैलाए जा रहे भ्रामक वीडियो पर जताई नाराजगी

भारत विरोधी झूठे प्रचार पर विदेश मंत्रालय सख्त! ढाका से कार्रवाई की मांग,दिल्ली के नाम पर फैलाए जा रहे भ्रामक वीडियो पर जताई नाराजगी

🕒 2026-11-10 13:14:22
उत्तराखंड के रामनगर में खौफनाक वारदात: घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या,पुलिस जांच में जुटी

उत्तराखंड के रामनगर में खौफनाक वारदात: घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या,पुलिस जांच में जुटी

🕒 2026-11-10 12:41:48
उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में विकास की बड़ी छलांग: ऋषिकेश में सीएम धामी ने 4 जनपदों को सौंपे 9 'रजत जयंती पार्क', 36 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में विकास की बड़ी छलांग: ऋषिकेश में सीएम धामी ने 4 जनपदों को सौंपे 9 'रजत जयंती पार्क', 36 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

🕒 2026-11-10 10:38:45
उत्तराखंड में 23 साल बाद फिर गरमाया बहुचर्चित जेनी प्रकरण: स्वाति नेगी ने जेनी पर लगाए राजनीतिक साजिश के गंभीर आरोप,उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

उत्तराखंड में 23 साल बाद फिर गरमाया बहुचर्चित जेनी प्रकरण: स्वाति नेगी ने जेनी पर लगाए राजनीतिक साजिश के गंभीर आरोप,उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

🕒 2026-11-10 10:25:31
लाल किला धमाके की पहली बरसी: अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में बदले हालात,परिसर में पुलिस चौकी,मौलवी का परिवार छोड़ गया घर

लाल किला धमाके की पहली बरसी: अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में बदले हालात,परिसर में पुलिस चौकी,मौलवी का परिवार छोड़ गया घर

🕒 2026-11-10 09:55:03