ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखंड के रामनगर में खौफनाक वारदात: घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या,पुलिस जांच में जुटी

🕒 Last Updated:2026-11-10 12:41:48
Prefer us on
उत्तराखंड के पर्यटन नगरी के रूप में विख्यात रामनगर क्षेत्र से एक अत्यंत विचलित करने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है। नैनीताल जनपद के रामनगर अंतर्गत ग्राम छोई के किशनपुर क्षेत्र में देर रात एक 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई।
उत्तराखंड के रामनगर में खौफनाक वारदात: घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या,पुलिस जांच में जुटी

उत्तराखंड के रामनगर में खौफनाक वारदात: घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या,पुलिस जांच में जुटी (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • उत्तराखंड के पर्यटन नगरी के रूप में विख्यात रामनगर क्षेत्र से एक अत्यंत विचलित करने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है।
  • नैनीताल जनपद के रामनगर अंतर्गत ग्राम छोई के किशनपुर क्षेत्र में देर रात एक 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई।
  • सुबह जब लोगों ने महिला का लहूलुहान शव देखा, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

रामनगर। उत्तराखंड के पर्यटन नगरी के रूप में विख्यात रामनगर क्षेत्र से एक अत्यंत विचलित करने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है। नैनीताल जनपद के रामनगर अंतर्गत ग्राम छोई के किशनपुर क्षेत्र में देर रात एक 56 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह जब लोगों ने महिला का लहूलुहान शव देखा, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से जहाँ एक ओर मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर पूरे क्षेत्र में गहरा आक्रोश और दहशत का माहौल व्याप्त है।

नैनीताल जनपद के रामनगर क्षेत्र में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। ग्राम छोई के किशनपुर क्षेत्र में 56 वर्षीय विमला देवी का शव मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। देर रात हुई इस वारदात की जानकारी सुबह लोगों को मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, किशनपुर छोई निवासी विमला देवी पत्नी स्वर्गीय खिलाफ सिंह बिष्ट की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुबह जब स्थानीय लोगों को घटना का पता चला तो क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद मृतका के बच्चों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आरोपों के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान के प्रयास कर रही है। विमला देवी के चार बच्चे हैं। मां की हत्या की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, दिन निकलते ही महिला की हत्या का मामला सामने आने से किशनपुर और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। स्थानीय लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और पुलिस से जल्द खुलासे की उम्मीद जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच, फोरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि आखिर 56 वर्षीय महिला की हत्या किसने और किस वजह से की।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

भारत विरोधी झूठे प्रचार पर विदेश मंत्रालय सख्त! ढाका से कार्रवाई की मांग,दिल्ली के नाम पर फैलाए जा रहे भ्रामक वीडियो पर जताई नाराजगी

भारत विरोधी झूठे प्रचार पर विदेश मंत्रालय सख्त! ढाका से कार्रवाई की मांग,दिल्ली के नाम पर फैलाए जा रहे भ्रामक वीडियो पर जताई नाराजगी

🕒 2026-11-10 13:14:22
दिल्ली-एनसीआर के 'गैस चैंबर' से भागकर सरोवर नगरी पहुंचे पर्यटक: नैनीताल की स्वच्छ आबोहवा में ली राहत की सांस; पर्यटन कारोबार में लौटी रौनक

दिल्ली-एनसीआर के 'गैस चैंबर' से भागकर सरोवर नगरी पहुंचे पर्यटक: नैनीताल की स्वच्छ आबोहवा में ली राहत की सांस; पर्यटन कारोबार में लौटी रौनक

🕒 2026-11-10 11:01:47
उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में विकास की बड़ी छलांग: ऋषिकेश में सीएम धामी ने 4 जनपदों को सौंपे 9 'रजत जयंती पार्क', 36 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में विकास की बड़ी छलांग: ऋषिकेश में सीएम धामी ने 4 जनपदों को सौंपे 9 'रजत जयंती पार्क', 36 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

🕒 2026-11-10 10:38:45
उत्तराखंड में 23 साल बाद फिर गरमाया बहुचर्चित जेनी प्रकरण: स्वाति नेगी ने जेनी पर लगाए राजनीतिक साजिश के गंभीर आरोप,उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

उत्तराखंड में 23 साल बाद फिर गरमाया बहुचर्चित जेनी प्रकरण: स्वाति नेगी ने जेनी पर लगाए राजनीतिक साजिश के गंभीर आरोप,उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

🕒 2026-11-10 10:25:31
लाल किला धमाके की पहली बरसी: अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में बदले हालात,परिसर में पुलिस चौकी,मौलवी का परिवार छोड़ गया घर

लाल किला धमाके की पहली बरसी: अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में बदले हालात,परिसर में पुलिस चौकी,मौलवी का परिवार छोड़ गया घर

🕒 2026-11-10 09:55:03