Awaaz24x7-government

इस बार होली के दिन चंद्रग्रहण! क्या सूतक में मनाया जाएगा त्यौहार? क्या है होलिका दहन शुभ मुहूर्त? जानिए एक क्लिक में

This time lunar eclipse on the day of Holi! Will the festival be celebrated in Sutak? What is the auspicious time for Holika Dahan? Know in one click

इस बार होली के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। क्या चंद्रग्रहण की वजह से होली खेली जाएगी या नहीं? होली पर चंद्रग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा? चलिए आपको बताते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है। इस बार होली के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है जिसका प्रभाव पूरी तरह से होली पर पड़ेगा।

ज्योतिषियों की मानें तो, चंद्रग्रहण 25 मार्च यानी कल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन दोपहर 3 बजकर 02 मिनट पर होगा। इस ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 36 मिनट की रहेगी। साल का पहला चंद्रग्रहण कन्या राशि में लगेगा। हालांकि, यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। जिसके कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस नज़रिए से भारत में होली खेली जा सकती है यानी होली पर चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। साथ ही किसी धार्मिक कार्य और पूजा पाठ पर रोक नहीं लगेगी। यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्सों, स्पेन, इटली, पुर्तगाल, आयरलैंड आदि देशों में दिखेगा।

चंद्रग्रहण का किस राशियों पर प्रभाव पड़ेगा आपको बताते हैं। मिथुन, मकर, सिंह और धनु वालों के लिए यह साल का पहला चंद्रग्रहण बहुत ही शुभ माना जा रहा है और लाभ होने की संभावना भी बन रही है। इसके अलावा, यह चंद्र मेष, कर्क, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ माना जा रहा है। 

वहीं, होलिका दहन 24 मार्च को आज सुबह 9 बजकर 54 मिनट से शुरू हो गई है जिसका समापन 25 मार्च यानी कल दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। आज भद्रा सुबह 9 बजकर 24 मिनट से शुरू हुई और आज रात 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगी, यानि आज रात 10 बजकर 27 मिनट के बाद ही होलिका दहन किया जा सकता है।