श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज बुधवार को मनाई जा रही है आज जन्माष्टमी व्रत के पश्चात मध्य रात्रि को भगवान कृष्ण का जन्म होगा।
कुछ देर जन्मोत्सव की तैयारियों के बाद श्री बद्रीनाथ मंदिर रात्रि दो बजे बंद होगा। जिस कारण प्रात:काल को मंदिर साढ़े चार बजे के बजाय प्रात: 6 बजे खुलेगा एवं सवा छ: बजे से अभिषेक पूजा शुरू हो जायेगी।
जिसमें मंदिर समिति तथा तीर्थपुरोहितों बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी है। श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/ बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। आज जन्माष्टमी हेतु मंदिर समिति ने व्यापक तैयारियां की गयी है। श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भगृह एवं परिसर को सजाया गया है। जन्माष्टमी को देखते हुए मंगलवार से ही हजारों तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये हैं। इस अवसर पर बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी,श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,मंदिर अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र प्रसाद भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, राजेंद्र सेमवाल, कर्मचारी संघ अध्यक्ष जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, लेखाकार भूपेंद्र रावत, केदार सिंह रावत,अनसुया नौटियाल, अजीत भंडारी, संजय भंडारी, कुलानंद पंत, हरेंद्र कोठारी, विकास सनवाल लक्ष्मी सेमवाल तीर्थपुरोहितगण तथा तीर्थयात्री मौजूद रहेंगे।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम की तरह श्री केदारनाथ धाम सहित श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ तथा मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व आज 6 सितंबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री नृसिंह मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी पूजा- अर्चना संपन्न कर रहे है। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट एवं दीपक नौटियाल, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, प्रबंधक भूपेंद्र राणा,पुजारी सुशील डिमरी, विजया ध्यानी, आशीष नंबूदरी, संतोष पंत, अंजना भट्ट आदि मौजूद रहे।
श्री बदरीनाथ धाम में आज धूमधाम से मनाया जा रहा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व।
Author:Yogesh Shaily
🕒 Last Updated:2023-09-06 14:09:35
श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज बुधवार को मनाई जा रही है आज जन्माष्टमी व्रत के पश्चात मध्य रात्रि को भगवान कृष्ण का जन्म होगा।

श्री बदरीनाथ धाम में आज धूमधाम से मनाया जा रहा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व। (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज बुधवार को मनाई जा रही है आज जन्माष्टमी व्रत के पश्चात मध्य रात्रि को भगवान कृष्ण का जन्म होगा।
- कुछ देर जन्मोत्सव की तैयारियों के बाद श्री बद्रीनाथ मंदिर रात्रि दो बजे बंद होगा।
- जिस कारण प्रात:काल को मंदिर साढ़े चार बजे के बजाय प्रात: 6 बजे खुलेगा एवं सवा छ: बजे से अभिषेक पूजा शुरू हो जायेगी।
- जिसमें मंदिर समिति तथा तीर्थपुरोहितों बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखंड का एक ऐसा अनोखा मंदिर वंशीनारायण जहां साल भर में रक्षाबंधन की होती है पूजा।
🕒 2023-08-31 13:17:48
रंवाई परम्परा की दिखी इस मेले में छटा, हर कोई डूबा आस्था के सैलाब में।
🕒 2023-08-31 12:44:53
सिक्ख तीर्थ स्थल हेमकुंट साहिब के 11 अक्टूबर को होंगे कपाट बंद।
🕒 2023-08-29 12:08:49
देश के कई शहरों में बनेंगे गंगा मंदिर श्री गंगा सभा करेगी पहल।
🕒 2023-07-28 05:46:12
