शर्मनाकः शिक्षक पर लगा नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप! पुलिस ने की गिरफ्तारी, हवालात में कटी रात

चमोली। चमोली से एक शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है, गोपेश्वर में एक शिक्षक की घिनौनी करतूत से गुरु जैसे पवित्र पेशा कलंकित हुआ है। यहां मुख्यालय स्थित एक नामी प्राइवेट स्कूल के शिक्षक पर अपनी ही स्कूल की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा हैं। पीड़िता पक्ष की ओर से गोपेश्वर थाने में दी गई तहरीर के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे आज न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया। जानकारी के मुताबिक गोपेश्वर नगर स्थित एक एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में अंग्रेजी विषय के शिक्षक 52 वर्षीय देवेन्द्र चंदवाल पर अपने ही विद्यालय में अध्यनरत 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक को देर शाम गिरफ्तार कर लिया था। रात हवालात में कटने के बाद आज आरोपी शिक्षक को कोर्ट में पेश किया गया।