पाकिस्तान:पहली बार पाकिस्तान की सेना में दो हिंदू अफ़सर बने लेफ्टिनेंट कर्नल, सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है ये खबर
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक यानी हिंदुओ पर अत्याचार की खबरे आये दिन सुर्खियों में रहती है,पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों पर हमला,हिंदुओ पर जुल्म अक्सर आपने सुना ही होगा,लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि पाकिस्तान में दो हिन्दू अफसरों को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर प्रमोट किया गया है। ये खबर जैसे ही पाकिस्तानी मीडिया में आयी तुरंत सोशल मीडिया में वायरल होने लगी और लोग इसे पाकिस्तान के लिए अच्छा और सराहनीय कदम बता रहे है,यानी सोशल मीडिया में शायद ही पहली बार पाकिस्तान के लिए कोई पॉजिटिव कमेन्ट सामने आया है।

पाकिस्तान के सरकारी टेलीविजन पीटीवी ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि "मेजर डॉ कैलाश कुमार और मेजर अनिल कुमार को लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर प्रमोट होने वाले पहले हिन्दू अफसर है।"

पाकिस्तान आर्मी प्रमोशन बोर्ड ने दोनों अफसरों के प्रमोशन को अनुमति दी थी, कैलाश कुमार सिंध प्रांत के थारपारकर जिले से हैं। वो 2019 में पाकिस्तान में मेजर बनने वाले पहले हिंदू अधिकारी थे,उनका जन्म 1981 में हुआ और 2008 में वो कैप्टन के तौर पर सेना में भर्ती हुए उन्होंने लियाकत यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया है। वही अनिल कुमार कैलाश से एक वर्ष छोटे बताए जा रहे है। उन्होंने पाकिस्तान की सेना 2007 में जॉइन की थी।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में करीब 75 लाख हिन्दू रहते है जिनमे से ज़्यादातर हिंदू सिंध प्रांत में ही रहते है। पाकिस्तान से अक्सर इन हिंदुओ पर अत्याचार की खबरे ही सामने आती रही है इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी हिंदू को पाकिस्तान की सेना में इतना ऊंचा पद मिला हो