नैनीताल: डीएसए मैदान की लीज अब खेल विभाग के पास! बिना परिचय पत्र किसी भी खिलाड़ी को नहीं दिया जाएगा प्रवेश

Nainital: The lease of DSA ground is now with the Sports Department! No player will be allowed entry without an identity card

एक वक्त ऐसा था जब नैनीताल से एक से बढ़कर एक खिलाड़ी निकले और देश का नाम रोशन किया।  नैनीताल शहर ने राजेन्द्र सिंह रावत और सैय्यद अली जैसे बेहतरीन ओलंपियन दिए है नैनीताल सिर्फ टूरिज्म और एजुकेशनल हब ही नही है बल्कि यहाँ स्पोर्ट्स हब भी हुआ करता था ,ज्यादातर खिलाड़ी डीएसए ग्राउंड में ही प्रैक्टिस किया करते थे और आज भी खिलाड़ियों के साथ साथ स्कूली बच्चे भी यही इसी ग्राउंड में खेल की प्रैक्टिस करते हैं। लेकिन अब डीएसए (यानी जिला क्रीड़ा संघ) ग्राउंड को खेल विभाग द्वारा लीज पर ले लिया गया है। अब इस ग्राउंड में खेल प्रतियोगिताओं और प्रैक्टिस के लिए खेल विभाग द्वारा परमिशन लेनी आवश्यक होगी। नए नियमों के लिए बाकायदा सूचना पट तैयार किए जा रहे हैं जिन्हें डीएसए ग्राउंड में जल्द ही लगा दिया जाएगा। सूचना पट पर नियम और शर्ते लिखी हुई होंगी 

जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी नैनीताल

1. सर्व साधारण को सूचित किया जाता हैं कि फ्लैट स्थित खेल मैदान में क्रीड़ा गतिविधियों के संचालन हेतु शासन द्वारा जिला खेल कार्यालय नैनीताल को अधिकृत किया गया है।

2. जिला खेल कार्यालय नैनीताल को फ्लैट स्थित खेल मैदान को लीज पर दे दिया गया है।

3. अतः उपरोक्त के सम्बन्ध में सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि फ्लैट के खेल मैदान में किसी प्रकार की खेल गतिविधियों की बुकिंग हेतु खेल विभाग से सम्पर्क करें।

4. बिना खेल किट के खेल मैदान में प्रवेश वर्जित है। बिना खेल किट के मैदान में प्रवेश पाये जाने पर उपयुक्त कार्यवाही की जायेगी।

5. बिना परिचय पत्र के किसी भी खिलाड़ी को खेल मैदान में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

6. खेल मैदान की सिचाई, रख-रखाव कार्य एवं प्रतियोगिता होने होने पर खेल अभ्यास शनिवार की सायं किया जायेगा तथा रविवार को खेल मैदान पूर्ण रूप से बन्द रहेगा ।

7. कोई भी सरकारी/प्राईवेट संस्थान बिना जिला खेल कार्यालय से मैदान आरक्षित किये खेल अभ्यास नहीं करेगें।