ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

नैनीताल:बोट हाउस क्लब के पूर्व पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा!सदस्यता में गड़बड़ी के आरोप,अनियमितताओं की जांच की मांग,दोषियों को चुनाव से बाहर रखने की मांग

🕒 Last Updated:2026-11-05 12:28:43
Prefer us on
 नैनीताल के प्रतिष्ठित बोट हाउस क्लब में पूर्व प्रबंधन समिति के कार्यकाल के दौरान कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद गहराने लगा है।
नैनीताल:बोट हाउस क्लब के पूर्व पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा!सदस्यता में गड़बड़ी के आरोप,अनियमितताओं की जांच की मांग,दोषियों को चुनाव से बाहर रखने की मांग

नैनीताल:बोट हाउस क्लब के पूर्व पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा!सदस्यता में गड़बड़ी के आरोप,अनियमितताओं की जांच की मांग,दोषियों को चुनाव से बाहर रखने की मांग (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  •  नैनीताल के प्रतिष्ठित बोट हाउस क्लब में पूर्व प्रबंधन समिति के कार्यकाल के दौरान कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद गहराने लगा है।
  • क्लब के पूर्व पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूर्व प्रबंधन समिति पर नियमों की अनदेखी कर सदस्यता देने और मनमाने फैसले लेने के आरोप लगाते हुए आगामी चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है।
  • इस संबंध में क्लब के पूर्व डायरेक्टर पंकज जायसवाल, शादाब अहमद, बलजीत सिंह बंटी समेत अन्य सदस्यों ने प्रेस वार्ता कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
  • उन्होंने कुमाऊं मंडल आयुक्त एवं बोट हाउस क्लब के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

 नैनीताल के प्रतिष्ठित बोट हाउस क्लब में पूर्व प्रबंधन समिति के कार्यकाल के दौरान कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद गहराने लगा है। क्लब के पूर्व पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूर्व प्रबंधन समिति पर नियमों की अनदेखी कर सदस्यता देने और मनमाने फैसले लेने के आरोप लगाते हुए आगामी चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है।

इस संबंध में क्लब के पूर्व डायरेक्टर पंकज जायसवाल, शादाब अहमद, बलजीत सिंह बंटी समेत अन्य सदस्यों ने प्रेस वार्ता कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कुमाऊं मंडल आयुक्त एवं बोट हाउस क्लब के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

प्रेस वार्ता में सदस्यों ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष की प्रबंधन समिति ने अपने कार्यकाल में क्लब के निर्धारित नियमों को दरकिनार कर कुछ अपात्र व्यक्तियों को निर्धारित सदस्यता शुल्क से कम धनराशि लेकर सदस्यता प्रदान की। उनका कहना है कि इस तरह के फैसलों से क्लब की पारदर्शिता, प्रतिष्ठा और पुराने सदस्यों के हित प्रभावित हुए हैं।

ज्ञापन में पूर्व प्रबंधन समिति के कार्यकाल में लिए गए सदस्यता संबंधी फैसलों और कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की गई है। सदस्यों ने यह भी मांग उठाई है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले पूर्व पदाधिकारियों और समिति के सदस्यों को भविष्य में क्लब का चुनाव लड़ने से स्थायी रूप से प्रतिबंधित किया जाए। इसके साथ ही नियमानुसार उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की मांग भी की गई है।

सदस्यों का कहना है कि आगामी चुनाव के परिणाम घोषित होने से पहले जांच और आवश्यक कार्रवाई पूरी होनी चाहिए, ताकि बाद में चुनाव की वैधता को लेकर कोई विवाद खड़ा न हो। इसी मांग को लेकर उन्होंने आगामी बोट हाउस क्लब चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।

सदस्यों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध क्लब की गरिमा, पारदर्शिता और पुराने सदस्यों के अधिकारों की रक्षा के लिए है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

मध्य प्रदेश के गंजबासौदा में पटाखा बाजार में भीषण अग्निकांड: चार दुकानें और वाहन जलकर खाक, गनीमत रही कि टल गया बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के गंजबासौदा में पटाखा बाजार में भीषण अग्निकांड: चार दुकानें और वाहन जलकर खाक, गनीमत रही कि टल गया बड़ा हादसा

🕒 2026-11-05 15:19:17
यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 2526 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार का बुलावा,1016 पदों पर होगी अंतिम चयन प्रक्रिया

यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 2526 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार का बुलावा,1016 पदों पर होगी अंतिम चयन प्रक्रिया

🕒 2026-11-05 14:56:42
₹4.44 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का मामला:महाभारत सीरियल के अभिनेता आयुष शाह की शिकायत पर MyFledge के निदेशकों के खिलाफ FIR के आदेश

₹4.44 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का मामला:महाभारत सीरियल के अभिनेता आयुष शाह की शिकायत पर MyFledge के निदेशकों के खिलाफ FIR के आदेश

🕒 2026-11-04 16:09:42
'हमारे राम सीधे, तुम्हारे कृष्ण टेढ़े'... धीरेंद्र शास्त्री की इस टिप्पणी पर ऐसा बवाल मचा कि आखिरकार हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी!

'हमारे राम सीधे, तुम्हारे कृष्ण टेढ़े'... धीरेंद्र शास्त्री की इस टिप्पणी पर ऐसा बवाल मचा कि आखिरकार हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी!

🕒 2026-11-03 11:13:01
अरुणाचल सीमा पर चीनी घुसपैठ के दावों से गरमाई सियासत! कांग्रेस का 40-50 किमी अंदर आने का आरोप, सेना ने वायरल वीडियो को बताया फर्जी और एडिटेड

अरुणाचल सीमा पर चीनी घुसपैठ के दावों से गरमाई सियासत! कांग्रेस का 40-50 किमी अंदर आने का आरोप, सेना ने वायरल वीडियो को बताया फर्जी और एडिटेड

🕒 2026-10-30 13:50:27