नैनीतालः दिल्ली हाईकोर्ट के जज के घर से कैश बरामद होने का मामला! हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कही बड़ी बात

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के बार सभागार में आयोजित जनरल हाऊस में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के घर से मिली से नोटों की गड्डियों पर सवाल उठाते हुए जुडिशियली को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए जस्टिस वर्मा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जस्टिस वर्मा ने न्यायपालिका को कलंकित किया है। सवाल यशवंत वर्मा का नही, न्यायपालिका का है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें दंडित करने के बजाय ट्रांसफर कर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बार एसोसिएशन इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के साथ है। नेशनल ज्युडिसिल कमीशन को फिर से लाया जाए। आखिर किसकी डर से ईडी या सीबीआई की जांच नही कराई। इसकी उच्च स्तरीय जांच हो। देश की न्याय व्यवस्था पर धब्बा लगा है। आज न्याय के देवता ही कलंकित हैं। जिसे उत्तराखंड हाईकोर्ट बार किसी भी तरह से स्वीकार नही करेगी। उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र पाल व उत्तराखंड बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पाल ने कहा कि इसके खिलाफ विधेयक लाया जाएगा। क्योंकि इस घटना से न्यायपालिका कलंकित हुई है।