नैनीतालः निकाय चुनाव की सुगबुगाहट! टिकट को लेकर दावेदारी का सिलसिला शुरू, युवा भाजपा नेता नवीन जोशी ‘कन्नू’ ने जाहिर की इच्छा

Nainital: Buzz of civic elections! The process of claiming the ticket has started, young BJP leader Naveen Joshi 'Kannu' expressed his desire.

नैनीताल। प्रदेश में निकाय चुनावों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो चली है। इस बीच राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ती दिखाई दे रही है। भाजपा और कांग्रेस निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है। इस दौरान टिकट के लिए दावेदारी भी पेश की जा रही है। भाजपा से नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सामान्य सीट पर उच्च न्यायालय के युवा अधिवक्ता और भाजपा आईटी सैल के संयोजक नवीन जोशी कन्नू ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा कि वह विगत पंद्रह सालों से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और कई निकाय चुनाव, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावों में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वो प्रचंड बहुमत से जीत कर पहली बार नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष बनायेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगी उसे पूरे मनोयोग से चुनाव लड़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डबल इंजन की सरकार में विकास की गति ने रफ्तार पकड़ी है। जनता की समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जा रहा है। जिसकी बदौलत पहली बार नैनीताल नगर पालिका सीट पर भाजपा का अध्यक्ष काबिज होने जा रहा है।