नैनीतालः बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कालाढूंगी भेजे गए परितोष वर्मा, नवाजिश खलीक को नैनीताल की जिम्मेदारी

Nainital: Big administrative reshuffle! Paritosh Verma sent to Kaladhungi, Nawazish Khaliq given responsibility of Nainital

नैनीताल। नैनीताल जिले में प्रशासनिक तौर पर जिलाधिकारी ने कई उप जिलाधिकारियों (डिप्टी कलेक्टरों) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र ही अपने-अपने नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करें। आदेश के मुताबिक परितोष वर्मा को उप जिलाधिकारी, कालाढूंगी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। राहुल शाह को उप जिलाधिकारी, हल्द्वानी बनाया गया है। तुषार सैनी को उप जिलाधिकारी, कैंचीधाम के रूप में तैनात किया गया है। प्रमोद कुमार को उप जिलाधिकारी, रामनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रेखा कोहली को अब उप जिलाधिकारी (न्यायिक), हल्द्वानी बनाया गया है। विपिन चन्द्र पन्त को प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, नैनीताल नियुक्त किया गया है। वहीं नवाजिश खलीक को उप जिलाधिकारी (न्यायिक), नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।