माणा ग्लेशियर हादसाः हिमस्खलन की चपेट में आए चार श्रमिकों की मौत! पांच की तलाश जारी, अलर्ट मोड पर गौचर हवाई पट्टी

चमोली। शुक्रवार को माणा में हुए ग्लेशियर हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई है। पीआरओ डिफेंस देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव की ओर से बताया गया है कि हिमस्खलन की चपेट में आए चार श्रमिकों की मौत हो गई है। पांच की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि 46 मजदूर सुरक्षित हैं। बता दें कि ग्लेशियर टूटने से 55 मजदूर बर्फ में दब गए थे, जिनमें से 50 को बचा लिया गया है। 5 लापता लोगों की तलाश जारी है। चार श्रमिकों की मौत हो गई है। इस बीच माणा हिमसखलन को लेकर गौचर हवाई पट्टी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। गौचर में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर की टीमें तैनात हैं। एसडीएम संतोष कुमार पांडे हवाई पट्टी पर मौजूद है। वहीं माणा के हालातों पर केन्द्र सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की। इसके बाद सीएम धामी ग्राउण्ड जीरो पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना।