माणा ग्लेशियर हादसाः ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम धामी! घायलों का जाना हाल, पल-पल की ले रहे अपडेट

Mana Glacier Accident: CM Dhami reached Ground Zero! Checking the condition of the injured, taking updates every moment

चमोली। माणा ग्लेशियर हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। इस बीच सेना के जवान लगातार बर्फ में फंसे मजदूरों की मदद में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि अबतक 48 लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया गया है। जिनमें से 7 लोगों का इलाज आर्मी हॉस्पिटल जोशीमठ में चल रहा है। वहीं अभी 7 लोगों को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ आर्मी हेलीपेड पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों का हालचाल पूछा। माणा में हुए एवलांच के रेस्क्यू ऑपरेशन को ध्यान में रखते हुए आज जीओसी इन सी सेंट्रल कमांड, ले. जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जीओसी उत्तर भारत एरिया और डीजीबीआर माना पहुंचने वाले है। मौसम के अनुकूल रहने पर ले. जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जीओसी इन सी सेंट्रल कमांड, मीडिया को ऑन साइट ब्रीफ करेंगे। वहीं जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार आर्मी के चार चॉपर रेस्क्यू अभियान में लगे हैं, जो हिमस्खलन में फंसे 7 लोगों को ढूंढने में लगे हैं। फ‍िलहाल चमोली में मौसम साफ हो गया है।