माणा ग्लेशियर हादसाः बचाए गए बर्फ में फंसे 48 मजदूर! मौसम खुलते ही रेस्क्यू में जुटी टीमें, चमोली को रवाना हुए सीएम धामी

Mana Glacier Accident: 48 workers trapped in snow rescued! Teams engaged in rescue as soon as the weather cleared, CM Dhami left for Chamoli

चमोली। माणा ग्लेशियर हादसे के बाद आज दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी है। इस बीच सेना के जवान लगातार बर्फ में फंसे मजदूरों की मदद में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि अबतक 48 लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया गया है। जिनमें से 7 लोगों का इलाज आर्मी हॉस्पिटल जोशीमठ में चल रहा है। वहीं अभी 7 लोगों को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार आर्मी के चार चॉपर रेस्क्यू अभियान में लगे हैं, जो हिमस्खलन में फंसे 7 लोगों को ढूंढने में लगे हैं। फ‍िलहाल चमोली में मौसम साफ हो गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर हालातों की जानकारी ली है। वहीं बताया जा रहा है कि सीएम धामी हिम आपदा प्रभावित क्षेत्र माणा, चमोली के लिए देहरादून से निकल गए हैं। इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे भी उनके साथ रवाना हुए।