ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

13 साल सेवा के बाद कर्मचारी को हटाने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा संविदा और आउटसोर्सिंग नीति का पूरा ब्योरा

🕒 Last Updated:2026-11-20 11:33:19
Prefer us on
उत्तराखंड में संविदा, उपनल और आउटसोर्सिंग के माध्यम से सरकारी विभागों में कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण सवाल खड़ा किया है।
13 साल सेवा के बाद कर्मचारी को हटाने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा संविदा और आउटसोर्सिंग नीति का पूरा ब्योरा

13 साल सेवा के बाद कर्मचारी को हटाने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा संविदा और आउटसोर्सिंग नीति का पूरा ब्योरा (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
13 साल सेवा के बाद हटाए गए कर्मचारी मनीष ध्यानी ने हाईकोर्ट में दी चुनौती।
मुख्य सचिव को दो सप्ताह में शपथपत्र दाखिल करने के निर्देश।
संविदा, उपनल और आउटसोर्सिंग की सभी नीतियां मांगीं।
सरकारी ठेकेदारों और आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सूची भी तलब।
कानूनी पहलू पर सहायता के लिए चार न्यायमित्र नियुक्त।

नैनीताल। उत्तराखंड में संविदा, उपनल और आउटसोर्सिंग के माध्यम से सरकारी विभागों में कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण सवाल खड़ा किया है। 13 वर्षों तक सरकार के साथ काम करने के बाद एक कर्मचारी को सेवा से हटाए जाने के मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने राज्य सरकार की पूरी संविदा और आउटसोर्सिंग व्यवस्था का ब्योरा तलब किया है। हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को दो सप्ताह के भीतर शपथपत्र दाखिल कर सरकार की अब तक की सभी संबंधित नीतियां और आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सूची पेश करने के निर्देश दिए हैं।

मामला याचिकाकर्ता मनीष ध्यानी की याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता के अनुसार वह पिछले 13 वर्षों से उत्तराखंड सरकार के साथ सेवाएं दे रहे थे, लेकिन इतने लंबे समय तक काम करने के बावजूद उन्हें अचानक सेवा से हटा दिया गया। इसे अनुचित बताते हुए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने इसे केवल एक कर्मचारी की सेवा समाप्ति तक सीमित नहीं रखा, बल्कि सरकारी विभागों में संविदा, उपनल और आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति की वैधानिकता पर भी सवाल उठाया। कोर्ट ने इस संबंध में एक अहम कानूनी प्रश्न फ्रेम किया है कि क्या राज्य सरकार संविदा, उपनल अथवा आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कर्मचारियों को नियुक्त कर सकती है?
न्यायालय ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि सरकार की संविदा नियुक्ति, उपनल और आउटसोर्सिंग से संबंधित अब तक लागू की गई सभी नीतियों का पूरा विवरण शपथपत्र के साथ प्रस्तुत किया जाए। इसके अलावा सरकार के साथ काम कर रहे ठेकेदारों और आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सूची भी अदालत में दाखिल करने को कहा गया है।
इस महत्वपूर्ण कानूनी प्रश्न पर न्यायालय को सहायता देने के लिए चार न्यायमित्रों की नियुक्ति भी की गई है। न्यायमित्र अधिवक्ता हरिमोहन भाटिया ने भी मामले के कानूनी पहलुओं पर अदालत को जानकारी दी।

अब इस मामले में सुनवाई के दौरान यह महत्वपूर्ण होगा कि राज्य सरकार संविदा और आउटसोर्सिंग के माध्यम से सरकारी कामकाज में कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर अपनी नीतियों और कानूनी आधार को किस तरह न्यायालय के सामने रखती है। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की गई है।


रिपोर्ट: सुनील बोरा | नैनीताल

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर

दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर

🕒 2026-11-20 10:06:59पढ़ें →
गदरपुर: बेटे को यूके भेजने के नाम पर 20.85 लाख की ठगी! फर्जी वीजा और टिकट थमाने का आरोप, आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

गदरपुर: बेटे को यूके भेजने के नाम पर 20.85 लाख की ठगी! फर्जी वीजा और टिकट थमाने का आरोप, आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

🕒 2026-11-20 09:22:57पढ़ें →
बरेली में बड़ा सड़क हादसाः मनोना धाम जा रहे रुद्रपुर के तीन दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा! दो की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम

बरेली में बड़ा सड़क हादसाः मनोना धाम जा रहे रुद्रपुर के तीन दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा! दो की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम

🕒 2026-11-20 08:59:10पढ़ें →
उत्तराखण्डः शादी समारोह में हाई-वोल्टेज ड्रामा! सात फेरों से ठीक पहले मुकरा दूल्हा, बराती भी हुए रफूचक्कर! ग्रामीणों ने दबोचकर पहुंचाया कोतवाली

उत्तराखण्डः शादी समारोह में हाई-वोल्टेज ड्रामा! सात फेरों से ठीक पहले मुकरा दूल्हा, बराती भी हुए रफूचक्कर! ग्रामीणों ने दबोचकर पहुंचाया कोतवाली

🕒 2026-11-20 08:14:29पढ़ें →
दुखदः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का देहांत! लंबे समय से चल रही थीं अस्वस्थ, पंचूर गांव में पसरा मातम

दुखदः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का देहांत! लंबे समय से चल रही थीं अस्वस्थ, पंचूर गांव में पसरा मातम

🕒 2026-11-20 07:20:43पढ़ें →