ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

गदरपुर: बेटे को यूके भेजने के नाम पर 20.85 लाख की ठगी! फर्जी वीजा और टिकट थमाने का आरोप, आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-20 09:22:57
Prefer us on
विदेश जाकर बेहतर भविष्य बनाने का सपना एक परिवार के लिए आर्थिक मुसीबत बन गया। बेटे को यूके भेजने के नाम पर 20 लाख 85 हजार रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने गदरपुर कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गदरपुर: बेटे को यूके भेजने के नाम पर 20.85 लाख की ठगी! फर्जी वीजा और टिकट थमाने का आरोप, आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

गदरपुर: बेटे को यूके भेजने के नाम पर 20.85 लाख की ठगी! फर्जी वीजा और टिकट थमाने का आरोप, आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • विदेश जाकर बेहतर भविष्य बनाने का सपना एक परिवार के लिए आर्थिक मुसीबत बन गया।
  • बेटे को यूके भेजने के नाम पर 20 लाख 85 हजार रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने गदरपुर कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
  • शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने वर्क वीजा और स्टडी वीजा दिलाने का भरोसा देकर परिवार से रकम वसूली।

गदरपुर। विदेश जाकर बेहतर भविष्य बनाने का सपना एक परिवार के लिए आर्थिक मुसीबत बन गया। बेटे को यूके भेजने के नाम पर 20 लाख 85 हजार रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने गदरपुर कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने वर्क वीजा और स्टडी वीजा दिलाने का भरोसा देकर परिवार से रकम वसूली। बाद में कथित तौर पर फर्जी वीजा और हवाई टिकट थमा दिए गए। जब युवक को दिल्ली एयरपोर्ट भेजा गया तो वहां कोई एजेंट नहीं मिला। गदरपुर के वार्ड संख्या पांच, फील्ड कॉलोनी निवासी गुरविंदर कौर की शिकायत पर पुलिस ने मामले में 19 नवंबर 2026 को एफआईआर दर्ज की है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, चरणजीत कौर नाम की महिला ने उन्हें बताया था कि उनकी TRUEVISION IMMIGRATION नाम से फर्म है, जिसके माध्यम से लोगों को विदेश भेजा जाता है। बेटे को यूके भेजने के लिए करीब 20 लाख रुपये का खर्च बताया गया। परिवार ने भरोसा करके बेटे को विदेश भेजने की तैयारी शुरू कर दी। आरोप है कि रकम जुटाने के लिए परिवार ने अपना मकान तक गिरवी रख दिया और 20 लाख रुपये का कर्ज लिया। इसके अलावा रिश्तेदारों से पांच लाख रुपये उधार लिए। शिकायत के अनुसार, अलग-अलग तारीखों में आरोपियों को 7.55 लाख रुपये RTGS के माध्यम से दिए गए। इसके बाद यूके का वीजा आने की बात कहकर उसकी एक कॉपी भी भेजी गई। परिवार का आरोप है कि वीजा और अन्य प्रक्रिया के नाम पर 5 मई 2026 को 5.10 लाख रुपये नकद तथा अगले दिन 6 मई को 5.50 लाख रुपये नकद लिए गए। हवाई टिकट के नाम पर भी 2.70 लाख रुपये वसूले गए। इस तरह परिवार से कुल 20.85 लाख रुपये लिए जाने का आरोप है।

मामले में सबसे चौंकाने वाला घटनाक्रम तब सामने आया, जब युवक को विदेश रवाना होने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट भेजा गया। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने पहले 8 मई 2026 की उड़ान का एयर इंडिया टिकट भेजा। बाद में उड़ान की तारीख बदलकर 11 और फिर 14 मई कर दी गई। 14 मई को युवक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, लेकिन वहां कोई भी संबंधित व्यक्ति नहीं मिला। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि बाद में वीजा की जांच कराई गई तो उसके फर्जी अथवा एडिटेड होने की जानकारी मिली। परिवार ने जब रकम वापस मांगी तो कथित तौर पर उन्हें टालमटोल का सामना करना पड़ा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ नए मोबाइल नंबरों से फोन कर बिना वैध दस्तावेजों के विदेश भेजने का प्रस्ताव दिया गया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित परिवार के अनुसार, 16 मई को जब वे रकम वापस मांगने आरोपियों के घर पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। परिवार का यह भी आरोप है कि बेटे के मूल शैक्षणिक दस्तावेज अब तक वापस नहीं किए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह रिंगवाल को सौंपी गई है। अब पुलिस जांच में ही स्पष्ट होगा कि कथित तौर पर रकम किस-किस व्यक्ति तक पहुंची और वीजा व टिकट से जुड़े दस्तावेजों की वास्तविकता क्या है।

3563 copy.jpg

 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
13 साल सेवा के बाद कर्मचारी को हटाने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा संविदा और आउटसोर्सिंग नीति का पूरा ब्योरा

13 साल सेवा के बाद कर्मचारी को हटाने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा संविदा और आउटसोर्सिंग नीति का पूरा ब्योरा

🕒 2026-11-20 11:33:19पढ़ें →
दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर

दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर

🕒 2026-11-20 10:06:59पढ़ें →
बरेली में बड़ा सड़क हादसाः मनोना धाम जा रहे रुद्रपुर के तीन दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा! दो की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम

बरेली में बड़ा सड़क हादसाः मनोना धाम जा रहे रुद्रपुर के तीन दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा! दो की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम

🕒 2026-11-20 08:59:10पढ़ें →
उत्तराखण्डः शादी समारोह में हाई-वोल्टेज ड्रामा! सात फेरों से ठीक पहले मुकरा दूल्हा, बराती भी हुए रफूचक्कर! ग्रामीणों ने दबोचकर पहुंचाया कोतवाली

उत्तराखण्डः शादी समारोह में हाई-वोल्टेज ड्रामा! सात फेरों से ठीक पहले मुकरा दूल्हा, बराती भी हुए रफूचक्कर! ग्रामीणों ने दबोचकर पहुंचाया कोतवाली

🕒 2026-11-20 08:14:29पढ़ें →
दुखदः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का देहांत! लंबे समय से चल रही थीं अस्वस्थ, पंचूर गांव में पसरा मातम

दुखदः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का देहांत! लंबे समय से चल रही थीं अस्वस्थ, पंचूर गांव में पसरा मातम

🕒 2026-11-20 07:20:43पढ़ें →