बरेली। आस्था की डोर से बंधकर बाबा श्याम के दर्शन करने मनोना धाम जा रहे रुद्रपुर के तीन दोस्तों की खुशियां गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित फ्लाईओवर पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात करीब साढ़े बारह बजे हुआ। उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप की कृष्णा कॉलोनी निवासी विकास (पुत्र रामौतार), पीयूष (पुत्र प्रमोद) और प्रिंस (पुत्र जगमाल) एक ही बाइक पर सवार होकर मनोना धाम के दर्शन के लिए घर से निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक मीरगंज फ्लाईओवर पर पहुंची, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर मीरगंज पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी मीरगंज भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद विकास और पीयूष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रिंस को प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक स्थिति देखते हुए बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मीरगंज थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में रुद्रपुर निवासी दो युवकों की मृत्यु हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
बरेली में बड़ा सड़क हादसाः मनोना धाम जा रहे रुद्रपुर के तीन दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा! दो की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-20 08:59:10
आस्था की डोर से बंधकर बाबा श्याम के दर्शन करने मनोना धाम जा रहे रुद्रपुर के तीन दोस्तों की खुशियां गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं।

बरेली में बड़ा सड़क हादसाः मनोना धाम जा रहे रुद्रपुर के तीन दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा! दो की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- आस्था की डोर से बंधकर बाबा श्याम के दर्शन करने मनोना धाम जा रहे रुद्रपुर के तीन दोस्तों की खुशियां गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं।
- बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित फ्लाईओवर पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
- इस दर्दनाक दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
13 साल सेवा के बाद कर्मचारी को हटाने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा संविदा और आउटसोर्सिंग नीति का पूरा ब्योरा
🕒 2026-11-20 11:33:19पढ़ें →

दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर
🕒 2026-11-20 10:06:59पढ़ें →

गदरपुर: बेटे को यूके भेजने के नाम पर 20.85 लाख की ठगी! फर्जी वीजा और टिकट थमाने का आरोप, आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज
🕒 2026-11-20 09:22:57पढ़ें →

उत्तराखण्डः शादी समारोह में हाई-वोल्टेज ड्रामा! सात फेरों से ठीक पहले मुकरा दूल्हा, बराती भी हुए रफूचक्कर! ग्रामीणों ने दबोचकर पहुंचाया कोतवाली
🕒 2026-11-20 08:14:29पढ़ें →

दुखदः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का देहांत! लंबे समय से चल रही थीं अस्वस्थ, पंचूर गांव में पसरा मातम
🕒 2026-11-20 07:20:43पढ़ें →
