ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

Haldwani: ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-01 12:30:45
Prefer us on
हल्द्वानी | ऊंचापुल के पास रविवार को एक कार सर्विस सेंटर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान से उठती आग की लपटों ने आसपास के दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी।
Haldwani: ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Haldwani: ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • हल्द्वानी | ऊंचापुल के पास रविवार को एक कार सर्विस सेंटर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।
  • दुकान से उठती आग की लपटों ने आसपास के दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी।
  • सूचना मिलते ही दमकल विभाग और मुखानी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
  • दमकल कर्मियों की तत्परता से आग आसपास की दुकानों तक फैलने से पहले ही बुझा दी गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

हल्द्वानी | ऊंचापुल के पास रविवार को एक कार सर्विस सेंटर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान से उठती आग की लपटों ने आसपास के दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और मुखानी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग आसपास की दुकानों तक फैलने से पहले ही बुझा दी गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सीएफओ नैनीताल गौरव किरार ने बताया कि आज 1 नवंबर को 112 के माध्यम से ऊंचापुल के पास कार सर्विस सेंटर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर एफएसओ मिंदर पाल के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों के साथ मुखानी थाना प्रभारी और पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए आग बुझाने का अभियान चलाया और कुछ ही समय में आग पर नियंत्रण पा लिया। आग ‘कार जोन’ नामक सर्विस सेंटर की दुकान में लगी थी। दुकान मालिक विजय कुमार पुत्र मोहन राम, निवासी भगवानपुर ने प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। आग की चपेट में आने से दुकान के स्टोर रूम में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि, दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखण्डः रुद्रपुर में गरजे सीएम धामी! बोले- विपक्ष की मोहब्बत की दुकान घाटे में, झूठ का कारोबार भी होगा बंद! जनसभा में सीएम से मिलने जा रहे युवक को पुलिस ने रोका, हंगामा

उत्तराखण्डः रुद्रपुर में गरजे सीएम धामी! बोले- विपक्ष की मोहब्बत की दुकान घाटे में, झूठ का कारोबार भी होगा बंद! जनसभा में सीएम से मिलने जा रहे युवक को पुलिस ने रोका, हंगामा

🕒 2026-11-03 11:58:47
उत्तराखण्डः रामनगर में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर! महिला की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

उत्तराखण्डः रामनगर में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर! महिला की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

🕒 2026-11-03 11:13:16
उत्तराखण्डः पहाड़ की संकरी सड़कों पर 55 किमी तक 28 जिंदगियों से खिलवाड़! शराब के नशे में धुत मिला बस चालक, वाहन सीज

उत्तराखण्डः पहाड़ की संकरी सड़कों पर 55 किमी तक 28 जिंदगियों से खिलवाड़! शराब के नशे में धुत मिला बस चालक, वाहन सीज

🕒 2026-11-03 10:37:47
उत्तराखण्डः लापता पर्वतारोहियों की तलाश में उतरीं एसडीआरएफ और एनआईएम की टीमें! संकरी घाटी बनी बड़ी चुनौती

उत्तराखण्डः लापता पर्वतारोहियों की तलाश में उतरीं एसडीआरएफ और एनआईएम की टीमें! संकरी घाटी बनी बड़ी चुनौती

🕒 2026-11-03 10:00:38
बड़ी खबरः उत्तराखंड हाईकोर्ट ने रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की याचिका पर सुरक्षित रखा फैसला

बड़ी खबरः उत्तराखंड हाईकोर्ट ने रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की याचिका पर सुरक्षित रखा फैसला

🕒 2026-11-03 08:17:17