नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने केबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिफ्तारी पर रोक और दर्ज मुक़दमे को निरस्त करने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की। मामले में कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद निर्णय शुरक्षित रख लिया है। आज हुई सुनवाई पर रेखा आर्य की तरफ से कहा गया कि गिरधारी लाल द्वारा उन्हें बदमान किया जा रहा हैं। इनके द्वारा सभी कम्पनियों से उन्हें हटा दिया गया और उनके 80 प्रतिशत शेयर भी बेच दिए गए हैं। उनके राजनैतिक कैरियर को धूमिल किया जा रहा हैं। इसलिए याचिका को खारिज किया जायए। वहीं गिरधारी लाल साहू की तरफ से कहा गया कि यह मुकदमा निरस्त करने योग्य है। उनपर लगाए गए सभी आरोप गलत तथ्यों पर आधारित हैं। उनके द्वारा उनको कभी भी डराया धमकाया नहीं गया। सभी कम्पनियों में उनके शेयर आज भी मौजूद हैं। जिन कम्पनियों से उन्हें हटाया गया हैं इनकी सहमति से हटाया गया। कोई फर्जी हस्ताक्षर नहीं बनाये गए। उनके राजनैतिक केरियर बनाने में उन्होंने पूरा सहयोग किया गया। आज मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ में हुई। मामले के अनुसार गिरधारी लाल साहू ने याचिका दायर कर कहा है कि दर्ज मुकदमे में उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे है। उन्हें गलत तरिके से फंसा कर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनकी शादी वर्ष 2004 हुई थी, तब से वे अपनी पत्नी के साथ हैं। दर्ज मुकदमे में उनपर आरोप लगाया गया है कि उनके द्वारा अपने को अविवाहित बताकर उनसे शादी की, जबकि वे शादी के वक्त शादी शुदा थे। उनके द्वारा जालसाजी रचकर उनके फर्जी हस्ताक्षर बना के उन्हें कई कम्पनियों के निदेशक पद से हटा दिया गया। यही नही उनके द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी और जाति सूचक अपशब्द भी कहे गए हैं। जबकि याचिकाकर्ता की ओर से यह भी कहा गया कि उनकी पत्नी रेखा आर्या के मंत्री बनने के बाद उनके द्वारा 210 करोड़ की अवैध सम्पति अर्जित की गयी। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच कराने को कहा है। साथ में यह भी कहा कि उनके खिलाफ यह मुकदमा नहीं बनता हैं। उनकी शादी को हुए 22 साल हो गए हैं। आज तक इस संबंध में उनके साथ कोई मन मुटाव नहीं हुआ है। उनके खिलाफ गलत तथ्यों को जोड़कर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके विरुद्ध जाकर उनके खिलाफ यह झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। याचिका में उनके द्वारा कोर्ट से प्रार्थना की है कि उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए और दर्ज मुक़दमे को निरस्त किया जाय।
बड़ी खबरः उत्तराखंड हाईकोर्ट ने रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की याचिका पर सुरक्षित रखा फैसला
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-03 08:17:17
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने केबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिफ्तारी पर रोक और दर्ज मुक़दमे को निरस्त करने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की।

बड़ी खबरः उत्तराखंड हाईकोर्ट ने रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की याचिका पर सुरक्षित रखा फैसला (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- उत्तराखंड हाईकोर्ट ने केबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिफ्तारी पर रोक और दर्ज मुक़दमे को निरस्त करने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की।
- मामले में कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद निर्णय शुरक्षित रख लिया है।
- आज हुई सुनवाई पर रेखा आर्य की तरफ से कहा गया कि गिरधारी लाल द्वारा उन्हें बदमान किया जा रहा हैं।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

उत्तराखण्डः रुद्रपुर में गरजे सीएम धामी! बोले- विपक्ष की मोहब्बत की दुकान घाटे में, झूठ का कारोबार भी होगा बंद! जनसभा में सीएम से मिलने जा रहे युवक को पुलिस ने रोका, हंगामा
🕒 2026-11-03 11:58:47
उत्तराखण्डः रामनगर में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर! महिला की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
🕒 2026-11-03 11:13:16
उत्तराखण्डः पहाड़ की संकरी सड़कों पर 55 किमी तक 28 जिंदगियों से खिलवाड़! शराब के नशे में धुत मिला बस चालक, वाहन सीज
🕒 2026-11-03 10:37:47
उत्तराखण्डः लापता पर्वतारोहियों की तलाश में उतरीं एसडीआरएफ और एनआईएम की टीमें! संकरी घाटी बनी बड़ी चुनौती
🕒 2026-11-03 10:00:38
