ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

संकल्प और श्रद्धा का महापर्व: 26 वर्षों के गौरवशाली सफर पर देवभूमि,सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन, पीएम बोले-विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनेगा उत्तराखंड’

🕒 Last Updated:2026-11-09 06:35:40
Prefer us on
9 नवंबर 2000 को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति से मानचित्र पर उभरा उत्तराखंड आज अपनी विकास यात्रा के एक और गौरवशाली अध्याय का गवाह बना है।
संकल्प और श्रद्धा का महापर्व: 26 वर्षों के गौरवशाली सफर पर देवभूमि,सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन, पीएम बोले-विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनेगा उत्तराखंड’

संकल्प और श्रद्धा का महापर्व: 26 वर्षों के गौरवशाली सफर पर देवभूमि,सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन, पीएम बोले-विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनेगा उत्तराखंड’ (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • 9 नवंबर 2000 को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व.
  • अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति से मानचित्र पर उभरा उत्तराखंड आज अपनी विकास यात्रा के एक और गौरवशाली अध्याय का गवाह बना है।
  • राज्य स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर समूचा प्रदेश उत्सव और गौरव के रंग में डूबा है।

देहरादून। 9 नवंबर 2000 को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति से मानचित्र पर उभरा उत्तराखंड आज अपनी विकास यात्रा के एक और गौरवशाली अध्याय का गवाह बना है। राज्य स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर समूचा प्रदेश उत्सव और गौरव के रंग में डूबा है। यह दिन न केवल उत्तराखंड के 26 वर्षों के सतत विकास और उपलब्धियों का लेखा-जोखा देखने का अवसर है, बल्कि यह उन 40 से अधिक अमर आंदोलनकारियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन करने का क्षण भी है, जिनके अथक संघर्षों की नींव पर इस पृथक पर्वतीय राज्य की नींव रखी गई थी।

उत्तराखंड ने सोमवार को अपना 26वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों और शहीदों को याद किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंचे और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उत्तराखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए चले लंबे आंदोलन में हजारों लोगों ने संघर्ष किया और 40 से अधिक आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। इन्हीं संघर्षों और बलिदानों के परिणामस्वरूप 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड देश के 27वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। यही वजह है कि स्थापना दिवस पर शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करना राज्य की राजनीतिक और सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों से जुड़े मांग पत्र भी सौंपे। आंदोलनकारियों ने राज्य निर्माण के दौरान किए गए संघर्ष और उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित कराया। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में उत्तराखंड की 26 वर्षों की विकास यात्रा, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत और विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प से 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। स्थापना दिवस प्रदेशवासियों के अदम्य साहस, स्वाभिमान और निरंतर प्रगति के संकल्प को नमन करने का अवसर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के समय उत्तराखंड के लोगों ने जिन सपनों और आकांक्षाओं के साथ नए प्रदेश की कल्पना की थी, उन्हें साकार करने की दिशा में राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है। हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच बसा उत्तराखंड प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक वैभव का अद्भुत संगम है। मां गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों का उद्गम इसी धरती से होता है। पंच केदार, पंच प्रयाग और चारधाम की परंपरा इसे देश की आस्था का प्रमुख केंद्र बनाती है। उन्होंने बाबा केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब, जागेश्वर धाम और आदि कैलाश जैसे धार्मिक स्थलों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड से अपने पुराने जुड़ाव को भी याद किया। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यों के दौरान उन्हें देवभूमि के अनेक क्षेत्रों में समय बिताने का अवसर मिला। केदारनाथ की दिव्य गुफा में साधना, आदि कैलाश की यात्रा, बुग्यालों का प्राकृतिक सौंदर्य और माताओं-बहनों का स्नेह आज भी उनकी स्मृतियों में जीवंत है। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की क्षमता वाला प्रदेश बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही हैं। स्थापना दिवस पर जहां शहीदों के बलिदान को याद किया गया, वहीं प्रधानमंत्री के संदेश ने प्रदेश की विकास यात्रा और उज्ज्वल भविष्य की आकांक्षाओं को भी रेखांकित किया।

 

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

अग्निवीरों के भविष्य को नई उड़ान: सेवाकाल बढ़कर हुआ छह साल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया ऐतिहासिक और साहसिक कदम

अग्निवीरों के भविष्य को नई उड़ान: सेवाकाल बढ़कर हुआ छह साल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया ऐतिहासिक और साहसिक कदम

🕒 2026-11-08 09:04:26
लालकृष्ण आडवाणी के जीवन के 100वें वर्ष की शुरुआत, पीएम मोदी ने बताया भारतीय राजनीति का प्रेरणादायी अध्याय

लालकृष्ण आडवाणी के जीवन के 100वें वर्ष की शुरुआत, पीएम मोदी ने बताया भारतीय राजनीति का प्रेरणादायी अध्याय

🕒 2026-11-08 06:26:31
उत्तराखंड में रौशन हुआ हर आंगन: सीएम धामी ने जवानों संग मनाई दीवाली,प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

उत्तराखंड में रौशन हुआ हर आंगन: सीएम धामी ने जवानों संग मनाई दीवाली,प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

🕒 2026-11-08 06:20:15
नेताओं की अय्याशी, सत्ता का खेल और एक मां का 23 साल का दर्द: जब हरक-धामी की जुबानी जंग में फिर जिंदा हुआ उत्तराखंड का सबसे शर्मनाक सियासी कांड!

नेताओं की अय्याशी, सत्ता का खेल और एक मां का 23 साल का दर्द: जब हरक-धामी की जुबानी जंग में फिर जिंदा हुआ उत्तराखंड का सबसे शर्मनाक सियासी कांड!

🕒 2026-11-07 09:24:15
रोशनी के पर्व पर पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश, बोले-अंधकार के खिलाफ संकल्प का प्रतीक है दीपावली,इस बार भी वीर जवानों के बीच मनाऊंगा त्योहार

रोशनी के पर्व पर पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश, बोले-अंधकार के खिलाफ संकल्प का प्रतीक है दीपावली,इस बार भी वीर जवानों के बीच मनाऊंगा त्योहार

🕒 2026-11-07 13:07:11