दीपावलीः देवभूमि में प्रकाश के महापर्व की धूम! फूलों से सजे घर और मंदिर, जानें कब है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

Diwali: Celebration of the great festival of lights in the land of Gods! Houses and temples decorated with flowers, know when is the auspicious time for Lakshmi Puja.

देहरादून। देशभर में दिवाली की धूम मची हुई है। उत्तराखण्ड की बात करें तो यहां भी दिपावली पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दीपोत्सव को लेकर घर और मंदिर सज चुके हैं और लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। हांलाकि इस बार दीपावली को लेकर थोड़ा कंफ्यूज है और कई जगहों पर लोगों ने 31 अक्टूबर तो कुछ जगहों पर 1 नवंबर को दीपावली मनाने का निर्णय लिया है। हांलाकि सरकार ने 31 अक्टूबर और 1 नवंबर अवकाश घोषित किया है। खबरों के मुताबिक जो लोग काशी के पंचांग को मान रहे हैं, वो आज दीपावली मना रहे हैं। उत्तराखंड में ज्यादातर जगहों पर 1 नवंबर को दीपावली मनाने की तैयारी है। इस बीच जानकारों के भी अलग-अलग मत हैं कुछ लोग 31 अक्टूबर को दीपावली का पर्व मनाने पर जोर दे रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि दीपावली 1 नवंबर को मननी चाहिए। फिलहाल जो भी हो देशभर में दीपावली की धूम मची हुई है और हर कोई खुशियों के इस उत्सव को धूमधाम से मना रहा है। जानकारों की मानें तो इस बार कार्तिक अमावस्या 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों ही दिन पड़ रही है। इसका मुहूर्त 31 अक्टूबर सायं 3 बजे से शुरू होगा और 1 नवंबर सायं 6 बजकर 17 मिनट तक अमावस्या का काल खंड रहेगा।