कुछ भीः बिरजू मयाल का नया ड्रामा! हॉस्पिटल में कही बात से पलटे, अब AI पर फोड़ा ठीकरा, लोग बोले- ये तो पलटू...

Kuch Bhi: Birju Mayal's new drama! He changed his statement in the hospital, now blamed AI, people said- this is Paltu...

सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहने वाले उत्तराखण्ड के चर्चित ब्लॉगर बिरजू मयाल इस समय हॉस्पिटल में है। सोमवार को उनके साथ कथित मारपीट के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में देर रात उन्होंने अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने हमलावरों के बारे में जानकारी दी और इसके पीछे सत्ता से जुड़े कुछ लोगों का हाथ होने की बात कही। जिसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। हांलाकि आवाज 24x7 किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। लेकिन अब बिरजू मयाल ने एक ऐसी बात कही है, जो हर किसी के समझ से परे है। दरअसल बिरजू मयाल का कहना है कि ये बयान उन्होंने नहीं दिया है, इसे एआई से एडिट करके उनका वीडियो चलाया गया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया के दौर में कुछ भी संभव है, लेकिन उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया और वह इसका खंडन करते हैं।

बता दें कि बिरजू मयाल सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने रहने के लिए कभी भी, कहीं भी लाइव आकर अपनी बातों को रखने के लिए जाने जाते हैं। यहीं नहीं कई बार उन्हें अधिकारियों को फोन लगाकर बेवजह की बाते करते भी देखा गया है। हाल में उनके कई वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें वो अधिकारियों से फोन पर बात करते देखे गए और सीएम हेल्पलाइन पर बात करते समय मजाक करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। हाल ही में बिरजू मयाल के कई ऐसे भी वीडियो भी सामने आए थे, जिसमें वो सत्ताधारी पार्टी के नेताओं पर सवाल उठाते देखे गए। ऐसे में यह सवाल उठता है कि अब जो बिरजू मयाल एआई पर सवाल उठा रहे हैं, क्या पहले भी उनके वीडियो एआई ने ही बनाए थे, जो कि लाइव थे। फिलहाल बिरजू मयाल खासे सुर्खियों में है और अब उनके एआई को लेकर कही बात पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद जहां लोगों ने उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए हैं, वहीं कुछ लोगों ने उन्हें पलटू राम भी कह रहे हैं।