ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखण्ड: दलेर मेहंदी विवाद में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के तल्ख तेवर! बोले- इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-02 13:05:23
Prefer us on
प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के साथ हुए विवाद को लेकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
उत्तराखण्ड: दलेर मेहंदी विवाद में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के तल्ख तेवर! बोले- इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा

उत्तराखण्ड: दलेर मेहंदी विवाद में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के तल्ख तेवर! बोले- इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के साथ हुए विवाद को लेकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
  • एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंच से दिए गए उनके ताजा बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
  • वीडियो में मंत्री ने कड़े और दो टूक शब्दों में कहा कि वह पद से इस्तीफा देना पसंद करेंगे, लेकिन किसी भी सूरत में माफी नहीं मांगेंगे, क्योंकि जीवन में आत्मसम्मान से बड़ा कुछ नहीं होता।

देहरादून। प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के साथ हुए विवाद को लेकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंच से दिए गए उनके ताजा बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री ने कड़े और दो टूक शब्दों में कहा कि वह पद से इस्तीफा देना पसंद करेंगे, लेकिन किसी भी सूरत में माफी नहीं मांगेंगे, क्योंकि जीवन में आत्मसम्मान से बड़ा कुछ नहीं होता। विवाद की शुरुआत 18 अक्तूबर को टिहरी में आयोजित प्रसिद्ध कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या के दौरान हुई थी। मुख्य आकर्षण के तौर पर आमंत्रित गायक दलेर मेहंदी अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। प्रस्तुति के दौरान आवाज लड़खड़ाने और लय बिगड़ने पर कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल नाराज हो गए और सीधे मंच पर पहुंच गए। मंत्री ने माइक संभालते हुए दलेर मेहंदी को सीधे टोकते हुए कहा था कि उन्हें जनता के मनोरंजन के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे क्या? इस पर दलेर मेहंदी ने विनम्रता से जवाब देते हुए मंत्री से आग्रह किया था कि वह पंडाल में बैठें, वह अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। बाद में दिए एक बयान में मंत्री उनियाल ने अपनी नाराजगी को सही ठहराते हुए कहा था कि परफॉर्मेंस के दौरान उन्हें लगा कि कलाकार नशे में हैं, हालांकि वह किस चीज का नशा था, यह वह नहीं कह सकते। उन्होंने कहा, "कार्यक्रम के लिए 35 लाख रुपये का भुगतान किया गया और होटल की अलग व्यवस्था दी गई। यदि उनकी तबीयत खराब थी, तो उन्हें मंच पर लोगों को बताना चाहिए था या कार्यक्रम में नहीं आना चाहिए था। 45 मिनट तक जब परफॉर्मेंस नहीं हो पाई, तो एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मैंने उन्हें टोका।" उन्होंने कहा कि कलाकारों का सम्मान होना चाहिए, लेकिन कलाकारों को भी अपने आचरण और सम्मान का ध्यान रखना होगा। इस घटना के बाद बॉलीवुड गायक मीका सिंह और कॉमेडियन कपिल शर्मा समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने मंत्री के व्यवहार की कड़ी आलोचना की थी। विवाद के राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले में हस्तक्षेप किया था। सीएम धामी ने स्वयं गायक मीका सिंह और दलेर मेहंदी से फोन पर बातचीत कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में गलतफहमी को दूर करने की पहल की थी। हालांकि, अब कैबिनेट मंत्री के 'माफी न मांगने' और 'इस्तीफा देने' के ताजा बयान ने इस सियासी और सांस्कृतिक विवाद को एक बार फिर गरमा दिया है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

Breaking News बागेश्वर में लापता अधिवक्ता मामले में बड़ा मोड़: नदी तट पर मिले शव से मचा हड़कंप

Breaking News बागेश्वर में लापता अधिवक्ता मामले में बड़ा मोड़: नदी तट पर मिले शव से मचा हड़कंप

🕒 2026-11-03 14:14:11
उत्तराखण्डः रुद्रपुर में गरजे सीएम धामी! बोले- विपक्ष की मोहब्बत की दुकान घाटे में, झूठ का कारोबार भी होगा बंद! जनसभा में सीएम से मिलने जा रहे युवक को पुलिस ने रोका, हंगामा

उत्तराखण्डः रुद्रपुर में गरजे सीएम धामी! बोले- विपक्ष की मोहब्बत की दुकान घाटे में, झूठ का कारोबार भी होगा बंद! जनसभा में सीएम से मिलने जा रहे युवक को पुलिस ने रोका, हंगामा

🕒 2026-11-03 11:58:47
उत्तराखण्डः रामनगर में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर! महिला की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

उत्तराखण्डः रामनगर में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर! महिला की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

🕒 2026-11-03 11:13:16
उत्तराखण्डः पहाड़ की संकरी सड़कों पर 55 किमी तक 28 जिंदगियों से खिलवाड़! शराब के नशे में धुत मिला बस चालक, वाहन सीज

उत्तराखण्डः पहाड़ की संकरी सड़कों पर 55 किमी तक 28 जिंदगियों से खिलवाड़! शराब के नशे में धुत मिला बस चालक, वाहन सीज

🕒 2026-11-03 10:37:47
उत्तराखण्डः लापता पर्वतारोहियों की तलाश में उतरीं एसडीआरएफ और एनआईएम की टीमें! संकरी घाटी बनी बड़ी चुनौती

उत्तराखण्डः लापता पर्वतारोहियों की तलाश में उतरीं एसडीआरएफ और एनआईएम की टीमें! संकरी घाटी बनी बड़ी चुनौती

🕒 2026-11-03 10:00:38