बड़ी खबरः मुकदमे में फरार चल रहे वारंटी पंतनगर नगला निवासी मनोज प्रधान गिरफ्तार! पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, पहले भी दर्ज हैं मुकदमे

रुद्रपुर/पंतनगर। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2022 के मुकदमे में फरार चल रहे वारंटी नगला पंतनगर निवासी मनोज प्रधान पुत्र महेंद्र गोपाल को नैनीताल रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई है। कोतवाली के सी ललित मोहन रावल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2022 में दर्ज 420 के मुकदमे में फरार चलने पर मनोज प्रधान का कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। अब पुलिस ने मनोज प्रधान को नैनीताल रोड से गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की गयी। जानकारी के अनुसार मनोज प्रधान पर इससे पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।