बड़ी खबरः माणा ग्लेशियर हादसा! तीन और श्रमिकों के शव बरामद, 7 हुई मृतकों की संख्या

चमोली। माणा ग्लेशियर हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है, आज रविवार को रेस्क्यू टीमों ने तीन और श्रमिकों के शव बरामद कर लिए हैं। कल तक चार मजदूरों की मौत हुई थी। वहीं एक लापता श्रमिक की तलाश में जवान लगे हुए हैं। इससे पहले बद्रीनाथ-माणा में रेस्क्यू अभियान रविवार सुबह शुरू किया गया। बता दें कि बीती 28 फरवरी को माणा में भारी हिमस्खलन हुआ था। जिसकी चपेट में आने से बीआरओ के 54 मजदूर फंस गए थे। इस दौरान 50 मजदूरों को शनिवार की शाम तक रेस्क्यू किया जा चुका था। इनमें से 4 की मृत्यु हो चुकी थी। वहीं गम्भीर रूप से घायल 1 मजदूर को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।