Big Breaking: चीन में महाविनाशकारी विस्फोट! कई लोगों की मौत होने की आशंका, मचा हाहाकार

Big Breaking: Massive explosion in China! Many people feared dead, chaos ensues

नई दिल्ली। चीन से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक यहां महाविनाशकारी विस्फोट हुआ है। इस भयानक ब्लास्ट में कई लोगों की मौत की आशंका है। हालांकि अभी तक मौतों के आंकड़े सामने नहीं आ सके हैं, लेकिन करीब डेढ़ से 2 दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। रूसी मीडिया की खबर के अनुसार यह विस्फोट चीन के शांजी प्रांत में बुधवार को एक आवासीय परिसर में हुआ। हमला किसने किया और यह कैसे हुआ, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। खबरों के अनुसार इस विस्फोट में कम से कम 17 लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है और तीन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यह विस्फोट शांजी प्रांत की राजधानी ताइयुआन के शियाओडियन जिले के बेयिंग इलाके में स्थानीय समयानुसार अपराह्न करीब एक बजे हुआ। फिलहाल विस्फोट किसने किया, अभी तक किसी संगठन ने इसकी जानकारी नहीं ली है। चीन की तरफ से भी अभी कोई आधिकारिक बयान विस्फोट को लेकर सामने नहीं आया है। घटना की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल के कर्मी प्रभावित इमारत में घर-घर जाकर सुरक्षा जांच कर रहे हैं और विस्फोट के कारणों की जांच चल रही है।