Big Breaking: देहरादून में शख्स ने पहले गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट! फिर खुद लेकर पहुंचा अस्पताल, दो महीने पहले ही हुई शादी

Big Breaking: In Dehradun, the man first strangled his wife to death! Then he took himself to the hospital, got married two months ago

देहरादून। राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमनगर के मिठीबेरी में एक शख्स ने अपनी पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। बताया जाता है कि दो महीने पहले ही फ़रवरी में दोनों की शादी हुई थी। रविवार रात को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। महिला का नाम प्रतिभा और हत्यारोपी पति का नाम दीपक शर्मा है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दीपक दिहाड़ी मज़दूरी करता है। हैरानी की बात तो ये है कि पत्नी का गला घोंटकर मार डालने के बाद दीपक खुद ही उसे अस्पताल ले गया था। सुबह पुलिस को डेथ मेमो मिला तो सारी बात सामने आई। फिलहाल उसने ऐसा क्यों किया, पुलिस की इसकी जांच कर रही है।