Big Breaking: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा! फैक्ट्री की चिमनी गिरने से कई लोग दबे, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

Big Breaking: Big accident in Chhattisgarh! Many people buried due to collapse of factory chimney, fear of many casualties

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां मुंगेली स्थित सरगांव में एक फैक्ट्री में चिमनी गिरने से कई लोगों के दबे होने की खबर है। वहीं आधा दर्जन लोगों की मौत की आशंका भी जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मलबे से एक शख्स को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कवायद जारी है। दरअसल, सरगांव के कुसुम फैक्ट्री में लोहा बनाया जाता है। बताया जाता है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त प्लांट में कुछ काम चल रहा था। करीब दो दर्जन मजदूर वहां मौजूद थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। फिलहाल से मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत की आशंका है। हालांकि किसी मजदूर की मौत की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। सरगांव क्षेत्र के रामबोड इलाके में यह फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री की चिमनी अचानक धाराशायी हो गई। इस हादसे में कई मजदूर मलबे की चपेट में आ गए और दब गए उन्हें बचाने का कार्य जारी है।