अल्मोड़ा में बड़ा हादसा! खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 लोगों की मौत

Big accident in Almora! Bus full of passengers fell into ditch, 15 people died

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अल्मोड़ा में  मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 15 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के वक्त मौके पर चीख पुकार मच गई। वहीं मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अमला रेस्क्यू में जुटा है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस आज सुबह खाई में गिर गई। गीत जागीर नदी के किनारे गिरी बस में 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी। बस को रामनगर जाना था। यूजर्स कम्पनी की बस है। बस सारड बैंड के पास नदी में गिरी है। खबरों के अनुसार बस 42 सीटर थी और बस में 35 से ज्यादा यात्री थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। एसएसपी देवेंद्र पींचा मौके के लिए रवाना हो चुके है।