ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

भाई दूज: आज 2 घंटे 10 मिनट का शुभ मुहूर्त, जानें तिलक करने का सही समय, विधि और इसका धार्मिक महत्व

🕒 Last Updated:2026-11-11 06:03:07
Prefer us on
दीपावली के पांच दिवसीय पावन उत्सव का समापन आज भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह के प्रतीक पर्व ‘भाई दूज’ के साथ हो रहा है।
भाई दूज: आज 2 घंटे 10 मिनट का शुभ मुहूर्त, जानें तिलक करने का सही समय, विधि और इसका धार्मिक महत्व

भाई दूज: आज 2 घंटे 10 मिनट का शुभ मुहूर्त, जानें तिलक करने का सही समय, विधि और इसका धार्मिक महत्व (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • दीपावली के पांच दिवसीय पावन उत्सव का समापन आज भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह के प्रतीक पर्व ‘भाई दूज’ के साथ हो रहा है।
  • पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर यह महापर्व मनाया जा रहा है।
  • भाई-बहन के अटूट रिश्ते को समर्पित इस दिन का बहनों को पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता है।

नई दिल्ली। दीपावली के पांच दिवसीय पावन उत्सव का समापन आज भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह के प्रतीक पर्व ‘भाई दूज’ के साथ हो रहा है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर यह महापर्व मनाया जा रहा है। भाई-बहन के अटूट रिश्ते को समर्पित इस दिन का बहनों को पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता है। आज के दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की मंगलकामना करती हैं।

भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक यह पर्व पूरे देश में परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बहनें पूजा-अर्चना और कथा के बाद अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करेंगी। वहीं, भाई भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट करेंगे। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर बुधवार, 11 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन तिलक लगाने के लिए दोपहर में विशेष शुभ मुहूर्त निर्धारित है। भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसकी कुल अवधि 2 घंटे 10 मिनट है। इस दौरान बहनें विधि-विधान से पूजा करने के बाद भाइयों को तिलक लगाकर आरती उतारेंगी और मिठाई खिलाएंगी।

दिनभर के प्रमुख शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:55 से 5:48 बजे तक।
प्रातः संध्या: सुबह 5:21 से 6:40 बजे तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 6:40 से 11:38 बजे तक।
अमृत सिद्धि योग: सुबह 6:40 से 11:38 बजे तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 1:53 से 2:36 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:29 से 5:56 बजे तक।
यमराज और यमुना से जुड़ी है परंपरा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे थे। यमुना ने उनका आदर-सत्कार किया और माथे पर तिलक लगाकर उनके सुखी जीवन की कामना की। बहन के स्नेह से प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के हाथों तिलक करवाएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। इसी मान्यता के चलते इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। भाई दूज के दिन बहनें सुबह स्नान कर पूजा की थाली सजाती हैं। थाली में रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई और फल रखकर पूजा की जाती है। इसके बाद भाई को शुभ मुहूर्त में तिलक लगाकर आरती उतारी जाती है। परंपरा के अनुसार, दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली से तिलक करना शुभ माना जाता है। चंदन, हल्दी, दही और कुमकुम का प्रयोग भी किया जाता है। तिलक में साबुत अक्षत रखने की मान्यता है। कई स्थानों पर बहनें भाइयों को भोजन भी कराती हैं। भाई दूज केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि रिश्तों में अपनापन और विश्वास मजबूत करने का अवसर भी है। बदलती जीवनशैली और दूरियों के बावजूद भाई-बहन इस दिन एक-दूसरे से मिलकर या दूर रहकर फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से पर्व की खुशियां साझा करते हैं। इस तरह दीपावली का उत्सव भाई-बहन के अटूट प्रेम और पारिवारिक एकता के संदेश के साथ संपन्न होता है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

रुद्रपुर ने फिर रचा इतिहास: स्वच्छ सर्वेक्षण में बना देश का नंबर-1 हिमालयी शहर! राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में किया सम्मानित

रुद्रपुर ने फिर रचा इतिहास: स्वच्छ सर्वेक्षण में बना देश का नंबर-1 हिमालयी शहर! राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में किया सम्मानित

🕒 2026-11-11 12:49:42
कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: सीआरपीएफ के नाके पर बाइक सवार हमलावरों की ताबड़तोड़ फायरिंग,तीन जवान घायल,दो की हालत गंभीर

कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: सीआरपीएफ के नाके पर बाइक सवार हमलावरों की ताबड़तोड़ फायरिंग,तीन जवान घायल,दो की हालत गंभीर

🕒 2026-11-11 11:03:40
महंगाई का एक और करारा झटका: दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का दूध ₹4 तक महंगा, कल से लागू होंगी नई दरें

महंगाई का एक और करारा झटका: दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का दूध ₹4 तक महंगा, कल से लागू होंगी नई दरें

🕒 2026-11-11 07:10:36
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का आगाज: कल जारी होगी ड्राफ्ट सूची, 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां

उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का आगाज: कल जारी होगी ड्राफ्ट सूची, 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां

🕒 2026-11-11 06:15:10
कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस हादसा: असम में डिगारू के पास पटरी से उतरे 6 डिब्बे, कई यात्री घायल,राहत और बचाव कार्य जारी

कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस हादसा: असम में डिगारू के पास पटरी से उतरे 6 डिब्बे, कई यात्री घायल,राहत और बचाव कार्य जारी

🕒 2026-11-11 05:17:48
भाई दूज: आज 2 घंटे 10 मिनट का शुभ मुहूर्त, जानें तिलक करने का सही समय, विधि और इसका धार्मिक महत्व | आवाज़ 24x7