अजब गजब: एक ऐसा टूरिस्ट प्लेस जहां मुराद पूरी करने को लड़कियां उतार देती है अपनी ब्रा और भी रोचक जानकारी सिर्फ आवाज़ के लिंक में
ये दुनिया गजब की ! आपने कई फेमस घूमने की जगहों के बारे में सुना होगा,देखा भी होगा, कई टूरिस्ट स्पॉट अजीबोगरीब कारणों के लिए प्रसिद्ध भी है,और इन्हीं अजीबोगरीब कारणों की वजह से लोग इन टूरिस्ट स्पॉट पर जाना भी पसन्द करते है। आज हम आपको ऐसी ही एक जगह के बारे में बताएंगे जंहा लड़कियां अपनी मुराद पूरी करने के लिए अपनी ब्रा उतार देती हैं। जी हां! ये सुनने में अजीब लग रहा है ना? पर ये सच है न्यूजीलैंड में एक ऐसा ही टूरिस्ट स्पॉट है जहां पूरी दुनिया मे अपने इस अजीबोगरीब कारण के लिए प्रसिद्ध है। ये जगह है "सेंट्रल ऑटोगो कैरडोना"। ये जगह अपने इस अनोखे रिवाज के लिए टूरिस्टों ख़ासकर लड़कियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ये जगह 1999 के बाद लोगो के बीच खासी प्रसिद्ध होने लगी ।यहां हज़ारो की संख्या में आपको ब्रा टंगी हुई दिखाई देंगी।
ब्रा उतारकर टांगने के पीछे राज के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहां दो दशक पहले चार लड़कियो ने न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट की थी,रात को ये लड़कियां पार्टी में इस कदर खो गयी कि उन्होंने अपनी ब्रा उतार कर यहां एक रस्सी पर टांग दी। सुबह होते ही वो लड़कियां बिना अपनी ब्रा लिए चली गयी। इसके बाद वहां जो भी जाता ब्रा को टंगा देख हैरान हो जाता,क्योंकि वहाँ चार ब्रा के अलावा कोई और कपड़ा टंगा नही था। इसके बाद जो भी लड़की वहाँ जाती वो भी अपनी ब्रा उतार कर वहाँ टांग देती। धीरे धीरे ये प्रचलित होने लगा और देखते देखते ही ये जगह एक टूरिस्ट स्पॉट में तब्दील हो गयी। लोग बड़ी उत्सुकता के साथ यहां आते है और लड़कियां अपनी ब्रा उतार कर यहां टांग देती है। इस तरह यहां हज़ारो ब्रा इक्कठी हो चुकी है। कुछ लोगो का ये मानना है कि यहां जो भी लड़की अपनी ब्रा उतार कर टाँगती है उसे मनचाहा साथी मिलता है। अब यहां आने वाली लडकिया जिससे भी प्यार करती है उसे पाने के लिए अपनी ब्रा उतार कर उस पर अपने प्यार नाम लिखकर वही टांग देती है ताकि उनकी मुराद पूरी हो सके। अब ये जगह दुनिया भर में ब्रा उतारकर टांगने से मुराद पूरी होने के कारण प्रसिद्ध हो चुकी है। आप भी कभी न्यूजीलैंड जाएं तो यहाँ ज़रूर जाइयेगा।