सैनिक स्कूल में अंर्तसदनीय हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज

सैनिक स्कूल,घोड़ाखाल पिछले सप्ताह चल रही अन्तरसदनीय हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच के साथ सम्पूर्ण श्रृंखला का आज समापन हो गया। प्रतियोगिता का आरम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्य कर्नल डॉ स्मिता मिश्रा द्वारा खिलाड़ियों के परिचय एव उत्साहवर्धन से हुआ। मध्यम वर्ग में शिवालिक सदन व केसरी सदन के मध्य मैच 0-0 से ड्रा रहा।वही वरिष्ठ वर्ग में सिंह सदन ने कुमाऊँ सदन को 2-1 से पराजित कर मैच अपने नाम किया। मध्यम वरिष्ठ दोनों वर्गों में सिंह सदन विजय रहा।10 अंको के साथ सिंह सदन ने सम्पूर्ण हॉकी श्रृंखला की ट्रॉफी पर कब्जा किया।मध्यम वर्ग व वरिस्ठ वर्ग में क्रमशः सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी का खिताब कैडेट प्रिंस सिंह व कैडेट अरविंद खोलिया को मिला। इस प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य कर्नल डॉ स्मिता मिश्रा वरिष्ठ अध्यापक श्री के एन जोशी,प्रतियोगिता प्रभारी श्री आर के शर्मा व समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।