सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया सम्मानित

निवेदिता कुकरेती कुमार , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदया की उपस्थिति में पुलिस  लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह मार्च 2019  में सेवानिवृत होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन  किया गया। समारोह में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त, सेवानिवृत्ति होने वाले 03 अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया के द्वारा सेवानिवृत हुए अधिकारी/कर्मचारिगणो को शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भाव-भीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उक्त अधिकारी/कर्मचारियो को सम्बोधित करते हुये सेवानिवृत के बाद उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की गयी। विदाई समारोह में उपस्थित  अधिकारीगणों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियो/कर्मचारिगणो द्वारा पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के द्वौरान किए गये कार्यो की सराहना की तथा अपेक्षा की  कि भविष्य में भी उत्तराखण्ड पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा। आज सेवानिवृत होने वाले अधि0/कर्म0 गण निम्नलिखित हैं।


1- श्री मुकेश कुमार पुनेठा,  पुलिस उपाधीक्षक  के पद पर जनपद देहरादून में नियुक्त है। इन्होंने 36 वर्ष, 06 माह  की सेवा पुलिस विभाग को दी , इन्होंने अपनी सेवायें जनपद रामपुर, उत्तरकाशी, देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा देहरादून में दी है।

2- श्री ठाकुर सिंह रावत, उ0नि0 (वि0श्रे0) नागरिक पुलिस के पद पर जनपद देहरादून में नियुक्त है, इन्होने 39 वर्ष 06 माह की सेवा पुलिस विभाग को दी, इन्होने अपनी सेवायें जनपद बुलंदशहर, उत्तरकाशी,  टिहरी गढ़वाल,  देहरादून में दी है।

3- श्री विनोद चंद्र बधानी, प्रधान परिचालक, दूरसंचार के पद पर जनपद देहरादून में नियुक्त है, इन्होने 37 वर्ष 03 माह की सेवा पुलिस विभाग को दी, इन्होने अपनी सेवायें जनपद मेरठ, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल,  देहरादून में दी है।


उक्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण/यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर/डालनवाला/सदर/मसूरी/यातायात/  व अन्य अधिकारी/कर्मचारिगण मौजूद रहे।