सीएए के समर्थन और प्रचार प्रसार के लिए रामनगर पहुंचे अजय भट्ट।

नागरिकता संशोधन कानून के जबरदस्त विरोध के बावजूद भाजपा बेफिक्र है।पार्टी का कहना है कि वह विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का मुकाबला जमीनी स्तर पर करेगी न कि मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए। उत्तराखण्ड़ में भी भाजपा नेता और कार्यकर्ता रैली व जुलूसों के माध्यम से आमजन तक पहुंचकर इसके मायने समझा रहे हैं। इसके प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री तक जुटे हैं।
इसी क्रम में आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट सीएए के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए रामनगर पहुंचे हैं।अजय भट्ट ने रामनगर के एम पी हिन्दू इंटर कॉलेज के ग्राउंड में रैली को सम्बोधित किया।
इस दौरान नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनसैलाब भी उमड़ पड़ा। जबरदस्त ठंड और शीतलहर के उपरांत भी भीड़ निकलकर सड़कों पर आई जिसमें महिलाओं की खासी भागीदारी देखी गई। रैली को स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने भी संबोधित किया।
इस दौरान अरविंद गुसाई, अनुज अग्रवाल, कुलदीप माहेश्वरी, राजेश बंसल, मनीष अग्रवाल, मनोज सती, महिपाल रावत, गणेश रावत, यशपाल रावत, नवीन करगेती, मनोज रावत, भगीरथ लाल चौधरी, दिनेश मेहरा, मनमोहन बिष्ट, प्रकाश थापा, हरीश सती, सुंदर बिष्ट समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।