सरकार को सदबुद्धि के लिए नैना देवी के चरणो में गुहार ।।

प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ नगर पालिका पार्क में संयुक्त कर्मचारी संघ ने धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और जुलूस निकालते हुए आज हड़ताल के दूसरे दिन सभी कर्मचारी नैनीताल के माँ नयना देवी मंदिर प्रांगण में पहुंचे। कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन को सद्बुद्धि मिलने के लिए प्रार्थना भी की और माँ नयना देवी से भी गुहार लगाई कि प्रमोशन में आरक्षण पर जल्द से जल्द रोक लगे,अन्यथा सभी कर्मचारी इस हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए करते रहेंगे।
संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भगवत सिंह कनवाल का कहना है कि वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारी प्रांतीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आज हम माँ नयना देवी से प्रार्थना करते हैं कि सरकार और प्रशासन को माँ सद्बुद्धि दे ताकि हमारे साथ हो रहा अन्याय खत्म हो सके।वहीं धरना - प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करते हुए प्रमोशन में आरक्षण पर रोक लगाने और जल्द से जल्द डीपीसी करने की मांग की है।