विधायक ने किया भूमि पूजन

 विधायक गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट (डांडी) में राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत नए ट्यूबवेल का भूमिपूजन किया।  इस नए ट्यूबवेल के तैयार होने के बाद गढ़ी, निम्बूवला, आमबाग, टपकेश्वर, एवं  डाकरा के निवासिओं को पेयजल की समस्या का समाधान हो सकेगा।  गढ़ी डाकरा में पिछले लम्बे समय से पेयजल की समस्या रही है।  गर्मियों में तो कई  कॉलोनियों में तो पेयजल  की समस्या बहुत ही गंभीर हो जाती है।  पिछले लम्बे समय से भाजपा के स्थानीय नेता विष्णु प्रसाद, एवं देवेंद्र पाल सिंह क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी से ट्यूबवेल निर्माण की मांग कर रहे थे।  गणेश जोशी द्वारा क्षेत्र की मांग को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष रखा और मुख्यमंत्री से गढ़ी कैंट के लिए नए  ट्यूबवेल निर्माण के लिए बजट जारी करवाया।  एक माह पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास भी किया गया था। पूर्व में भी गणेश जोशी गणेश जोशी द्वारा ओ0 एन0 जी0 सी0 के माध्यम से एक ट्यूबवेल छावनी परिषद् कार्यालय के पास लगवाया गया था।  जिसके लगने से डाकरा क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिला था।  

भूमि पूजन के दौरान गणेश जोशी ने कहा की राज्य सरकार प्रयास कर रही है की देहरादून शहर के साथ ही गढ़ी डाकरा कैंट को भी अगले  दो वर्ष के अंदर 24 घंटे पानी उपलब्ध कराया जायेगा।  जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा सौंग नदी पर बांध बनाया जायेगा। जिससे पूरे ग्रेविटी के साथ पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा।  गढ़ी डाकरा की जनता को भी इसका लाभ मिलेगा इसकी घोषणा  मुख्यमंत्री द्वारा पहले ही की जा चुकी है।  

भूमि पूजन कार्यक्रम में छावनी परिषद् के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद, भाजपा के टिहरी लोकसभा प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल सभासद  मेघा भट्ट, मधु खत्री, ममता खत्री, प्रभा शाह, नीतू बिष्ट, वंदना  ठाकुर, अर्जुन बसोर, राजकुमार, मनोज छेत्री, दीपा, नन्दलाल, शोभा खत्री , निर्मल मल्ल, गिरीश भंडारी,  अधिशासी अभियंता जितेंदर देव मौजूद रहे।