रुड़की में धूमधाम से मानाया गया महिला दिवस

आज देश भर में महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। वहीं रूड़की में भी महिला दिवस की धूम देखने को मिली। रूड़की के साकेत में सभी स्थानीय महिलाओं ने मिलकर नाच गाकर अपनी खुशी का इजहार किया और महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। वहीं उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महिला नगर अध्यक्षा पूजा नंदा ने कहा कि आज महिलाएं हर कदम पर पुरुषों के साथ हैं और कंधे से कंधा मिलाकर पुरुषों का सहयोग कर रही है। आज हम सभी महिलाएं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही हैं। साथ ही साथ पुरूषों को भी महिलाओं का समान रूप से सम्मान करना चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने ये भी संदेश दिया कि आज के समय में महिलाओं को अपनी शक्ति को समझना चाहिए और अपने ऊपर ही रहे अन्याय का जवाब देना चाहिए। वहीं बेटियां भगवान का अनमोल तोहफा है पुरुषों को बेटियां होने पर नाज होना चाहिए।