रुड़की में आंदोलनकारियों को आरुषि निशंक ने बांटे स्मृति चिन्ह

 रुड़की पहुंची भाजपा सांसद  रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एक दर्जन से अधिक महिला आंदोलनकारियों को स्मृति चिन्ह  देकर सम्मानित किया।

वीर नारी शौर्य सम्मान समारोह में पहुंची भाजपा सांसद की बेटी आरुषि निशंक ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए तमामं तरह की योजनाएं चला रही है जिनका लाभ महिलाओं को उठाना चाहिये उन्होंने कहा कि पहाड़ की महिलाओं का राज्य आंदोलन में बड़ा योगदान है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

आरुषि निशंक ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का सपना तब तक पूरा नहीं होगा जब तक महिला अपने आप खड़ी नहीं होगी अपने अधिकारों को नहीं पहचानेगी। उन्होंने कहा कि आज  उत्तराखंड की महिलाये किसी से कम नहीं हैं उत्तराखंड राज्य के लिए महिलाओं ने जो कुर्बानियां दी आज उत्तराखंड ही नहीं पूरा देश उनको जानता है।इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को पहुंचना था लेकिन वो समय पर नहीं पहुंच पाए।