रामनगर विधानसभा में आता हूं ऐसा लगता है, जैसे एक बेटी को अपने मायके आने पर खुशी महसूस होती है।

रामनगर- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के मालधन चौड़ क्षेत्र में पहुँचने पर आज उनका स्वागत करने भारी सख्या में कार्यकर्ताओं का हजूम पँहुचा। ढेला नदी के पुल से मोटर साइकिल रैली निकालकर ग्राम सभा के मार्गो से होते हुये, सभा स्थल मालधन नम्बर 4 पर पहुचे। जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जनसभा को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि जब में रामनगर विधानसभा में आता हूं ऐसा लगता है, जैसे एक बेटी को अपने मायके आने पर खुशी महसूस होती है। यह क्षेत्र मेरे राजनीतिक यात्रा की प्रारंभिक पाठशाला है ।
उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में हमे 5 वोट मिलते थे, आज उस क्षेत्र के विधायक दीवान सिह विष्ट के कुशल नेतृत्व से यह सख्या 5 हजार पहुँच चुकी है । आज के दौर में भाजपा से जुड़ने के लिये लोग लालायित है, ऐसे में यह सख्या निरन्तर बढ़ेगी ऐसा मुझे विश्वास है । आज एक नई पारी शुरू करने आया हु जिसका लक्ष्य 2022 है और भाजपा को सत्ता में लाकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है। अबकी बार 60 पार का लक्ष्य आपको दे रहा हूं। यह तभी पूरा किया जा सकता है जब सभी कार्यकर्ता सगठित होकर नई ऊर्जा के साथ आम जनता तक पँहुचे। भगत ने विपक्षी की पार्टियों को आड़े हाथ लेते हुवे कहा कि विपक्ष देश की संसद में पारित कानून का विरोध कर सवैधानिक ढाँचे को छिन्न भिन्न करने के लिये महिलाओ ओर छोटे छोटे बच्चों को गुमराह कर रहा है। लेकिन यह बहुत दिन तक चलने वाला नही हैं। अब जनता को विकास चाहिए देश का सम्मान चाहिये, उसके लिए जनता मोदी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल पड़ी है।
जनसभा में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा हरीश दफौटी, मण्डल अध्यक्ष कमल किशोर, मंडी समिति के चेयरमैन मानसिंह अधिकारी, भगीरथ लाल चौधरी, दिनेश महेरा, चमन लाल चौधरी, अनुज अग्रवाल, जगमोहनसिंह बिष्ट, घनश्याम शर्मा, दीपा भारती, निर्मला रावत, नीमा नैनवाल, इंदर रावत, नरेन्द्र शर्मा, मदन जोशी, जितेश टम्टा, डोरी लाल, राजेन्द्र प्रसाद, बिट्टू टम्टा ग्राम प्रधान, छत्रपाल सिह, चन्ना सिह, प्रेम आर्य, दीपक चन्दोला, गोबिंद प्रसाद समेत सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।