रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर किया बंशीधर भगत का स्वागत।

वही बंशीधर भगत ने कहा की भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज मेरा पांचवा दिन है और आज में हरिद्वार, उधमसिंहनगर और अब अपने जनपद नैनीताल पहुंचा हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को और मजबूत करने की बात कही है, वंशीधर ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या इतनी है कि हर बार भारतीय जनता पार्टी बहुमत हासिल कर सकती है, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है, वह कंधे से कंधा मिलाकर सच्चे सिपाही की तरह कार्य करें। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मानसिंह अधिकारी, अरविंद गुसाई, अनुज अग्रवाल, राजेश बंसल, रोहित गोस्वामी, भगीरथ लाल चौधरी, नरेंद्र शर्मा, मनीष अग्रवाल, गणेश रावत, यशपाल रावत, मनमोहन बिष्ट, सुंदर सिंह बिष्ट, हरीश सती, दिनेश मेहरा, मदन जोशी, नवीन करगेती, मनोज रावत, संजय डोर्वी समेत सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।