रात से गायब महिला का शव मिला नैनीताल के समीप सरिताताल में।

नैनीताल के समीप सरिताताल झील में आज सुबह एक विवाहित महिला का शव मिलने से हड़कम्प मच गया।मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शिनाख्त कर ली गई है,बताया जा रहा है 35 वर्षीया महिला मीता देवी पत्नी संजय निवासी चारखेत की रहने वाली है, परिजनों के अनुसार वह रात 10 बजे के करीब घर से गायब हो गई थी। रात में परिजन उसे हर जगह ढूंढते रहे, परिजनों का कहना है कि झील किनारे उन्हें महिला के मोबाइल का टॉर्च जलता हुआ दिखाई दिया, जिस पर झील में उसकी तलाश की गई तो झील में ही उसका शव मिला । महिला का विवाह 6 साल पहले ही हुआ था,लेकिन अब तक महिला की कोई संतान नही थी।महिला का पति नैनीताल के पीआरडी कर्मी है।