रंगों से ज़्यादा रागों से छाया रहा नैनीताल में फागोत्सव का सातवां दिन,बच्चों के स्वांग ने और ज़्यादा रंगीली कर दी होली।

सरोवर नगरी नैनीताल में होली की मस्ती की धूम मची हुई है।आज फागोत्सव का सातवां दिन है जिसमे,बच्चों की स्वांग प्रतियोगिता, होली जुलूस इत्यादि के कार्यक्रम किये गए, सिर्फ नैनीताल वासी ही नही बल्कि यहां आए पर्यटक भी होली के रंग में रंग गए ।नैनीताल की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित फागोत्सव का आज का दिन भी खूब मस्ती भरा रहा,छोटे छोटे बच्चों द्वारा तरह तरह के स्वांग रचे गए,होलियारों संग बच्चों की टोली नगर भ्रमण करती हुई मल्लीताल रामलीला प्रांगण तक पहुंची।होलियारों ने कुमाऊँ की प्राचीन परंपरा को बरकरार रखते हुए सुंदर झांकिया निकाली।



होलियो में आई बाहर.... कैसे खेलु होली ....आज बिरज में होली रे रसिया,होली खेल रहे नंदलाला, जैसे गीतों से ऐसा आलम सरोवर नगरी में छाया कि हर कोई निहाल हो गया।नौनिहालों की स्वांग प्रतियोगिता फागोत्सव में आज छाई रही,कुछ बच्चे राजस्थानी परिधानों में आये तो कुछ कान्हा और राधा का भेष धर होली खेलते नज़र आये।

उल्लेखनीय है कि परंपरागत कुमाउनी होली रंगों से ज़्यादा रागों के लिए प्रसिद्ध है,पुरुष होलियारों की टोली ने नगर जुलूस में रंगों के साथ परंपरागत रागों के स्वरों से समा बांधा।श्री राम सेवक सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी,पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी,विमल चौधरी,हिमांशु जोशी,कमलेश ढुंडियाल,सहित कई लोग फागोत्सव के जुलूस में शामिल हुए।