मुख्यमंत्री लेंगे बल्लीवाला फ्लाईओवर का जायजा

खूनी फ्लाईओवर के नाम से कुख्यात बल्लीवाला फ्लाईओवर का आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत अधिकारियों के साथ जायजा लेंगे।महज ढ़ाई साल के छोटे अंतराल में ही इस फ्लाईओवर पर 13 मौतें हो चुकी हैं।हाईकोर्ट भी खूनी फ्लाईओवर का संज्ञान ले चुका है,और कोर्ट के आदेश पर यहां पर एक और डबल लेन फ्लाईओवर की संभावनाएं तलाशी गई,मगर इसके निर्माण में बजट का रोना रोया गया।बीते बुधवार को तड़के इस फ्लाईओवर पर हादसे में एक और युवक की मौत हो गई थी।13 मौतें हो जाने के बाद आखिरकार अब सरकार नींद से जागी है, और आज दिन में 1 बजे स्वंय मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ इसका जायजा लेंगे।