मान सिंह अधिकारी रामनगर मंडी समिति के अध्यक्ष नियुक्त।

रामनगर-उत्तराखंड कृषि उत्पादन मंडी अध्यक्षों की घोषणा प्रदेश की सरकार के द्वारा कर दी गई है।रामनगर मंडी समिति के अध्यक्ष पद पर मान सिंह अधिकारी को अध्यक्ष पद पर नामित किया गया है। वही मंडी समिति अध्यक्ष की दौड़ में कई नाम शामिल थे। गौरतलब है कि विधायक दीवान सिंह बिष्ट के करीबी होने की पसंद के चलते वरिष्ठ भाजपा नेता मान सिंह अधिकारी को अध्यक्ष पद पर प्रदेश सरकार ने नवाजा है।
विधायक दीवान सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, उत्तम सिंह जलाल, अनुज अग्रवाल, अरविंद गुसाई, चमनलाल चौधरी, राजेश बंसल, नरेंद्र शर्मा, मनीष अग्रवाल, नवीन करगेती, मदन जोशी, घनश्याम शर्मा, हरीश सती, महिपाल सिंह रावत, नदीम अख्तर, आशीष ठाकुर और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर जाकर उन्हें मंडी समिति अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।