खण्डूरी का दावा कांग्रेस जीतेगी पौड़ी लोकसभा

रामनगर- पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खण्डूरी नामाँकन दाखिल करने के बाद अपने चुनाव का आगाज़ रामनगर के दौरे से शुरू किया है | उन्होंने इस दौरे की शुरुआत करने से पहले गर्जिया मंदिर में जाकर माँ भगवती का आशीर्वाद लिया | इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे | उन्होंने अपने इस एक दिवसीय दौरे पर रामनगर के क्षेत्रो में जाकर कर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया | मनीष खण्डूरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव में समय कम रह गया है | और पौड़ी लोकसभा सीट का दायरा बड़ा जिसे कवर करना बहुत मुश्किल हो रहा है | उन्होंने कहा कि वह विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जायेंगे | उन्होंने कहा कि वह लोगो की समस्याओ की जमीनी हकीकत को लेकर चुनावी मैदान में उतरें है | उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि इस बार पौड़ी लोकसभा सीट कांग्रेस पार्टी ही जीतेगी | इस दौरान पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष हाजी अकरम, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, पुष्कर दुर्गापाल, निशांत पपनै, दिनेश हर्बोला, महेन्द्रप्रताप बिष्ट, विकाश डंगवाल, अभिमन्यु डंगवाल, मोइन खान, विनय पडलिया, कमल तिवारी, अनुभव बिष्ट, संजय बिष्ट समेत तमाम कार्यकर्ता जनसम्पर्क में शामिल रहे ।