बीजेपी ने निकाली विजय संकल्प रैली

भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में आयोजित हुई विजय संकल्प रैली का मसूरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 12 किशन नगर के राजेन्द्र नगर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट एवं मसूरी से विधायक गणेश जोशी ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया।

शनिवार को आयोजित इस रैली को रवाना करने के बाद मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि आज देश का प्रत्येक नागरिक भारतीय जनता पार्टी और नरेन्द्र मोदी की ओर देख रहा है। उन्होनें कहा कि पार्टी द्वारा देश के सभी जिलों एवं मण्डलों में इस बाइक रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली नये भारत के निर्माण एवं युवाओं को जोश को समर्पित रही। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रैली को हरी झण्डी दिखाने के बाद मसूरी विधायक गणेश जोशी के साथ बुलेट की पिछली सीट पर बैठकर कार्यकर्ताओं संग रैली में प्रतिभाग किया। उन्होनें कहा कि भाजपा प्रदेश की पॉचों लोकसभा सीटों को जीत रही है और प्रदेश में भाजपा का एकतरफा माहौल है।