पूर्व उप थल सेनाध्यक्ष ने गिनाई बीजेपी की उपलब्धियां

पूर्व उप थल सेनाध्यक्ष ले. जनरल (सेनि) सारथ चंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने की वकालत की है। सारथ चंद शनिवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। देहरादून में बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में सारथ चंद ने केंद्र सरकार की कई उपलब्धियां गिनाई। भाजपा में शामिल होने पर पूर्व उप थल सेनाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने सैनिकों को लेकर कई बड़े कदम उठाए हैं। इसके साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक और तमाम ऐसे मुद्दे रहे जिसकी वजह से मैं बीजेपी में शामिल हुआ हूं। उन्होंंने कहा भाजपा मुझे जो दायित्वव देगी उसे मैं पूरा करूंगा। पूर्व उप थल सेनाध्यक्ष ने कहा कि 21 साल की उम्र में गढ़वाल राइफल में आया और 39 साल गढ़वालियों के साथ बिताया। उत्तराखंड सरकार के साथ काम करने का भी अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उत्तराखंड को सैनिक धाम मानते हैं वो पूरी तरह से सही है। उत्तराखंड से सबसे अधिक सैनिक देश सेवा में जुटे हुए हैं। सारथ चंद ने कहा कि विधायक गणेश जोशी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने मुझे भाजपा ज्वाइन करने के लिए मोटिवेट किया।इसके साथ ही उन्होंने गढ़वाल रीजन और उत्तराखंड में काम करने के लिए खुद को समर्पित बताया।